{"_id":"6952e0cfad802e97cf00c52b","slug":"mutilated-body-of-a-youth-found-near-the-railway-line-allahabad-news-c-3-hld1039-789960-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रेलवे लाइन किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रेलवे लाइन किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव
Tue, 30 Dec 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
मलहरा स्थित रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना पर जुटी भीड़
संदीपनघाट कोतवाली के मलहरा रेलवे फाटक के समीप सोमवार दोपहर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पहचान के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रयागराज के सरायइनायत कोतवाली के रामापुर गांव निवासी शिवबाबू भारतीय ने बताया कि बेटे सचिन भारतीय (24) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह वह घर से बिना बताए निकल गया। इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चला। दोपहर में पुलिस के माध्यम से घटना की जानकारी मिली।