फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Muslims welcome in Mahakumbh, provided they change their perception of destroying Sanatan tradition

मुसलमानों का महाकुंभ में स्वागत, बशर्ते वह सनातन की परंपरा को नष्ट करने की धारणा बदलें : महंत रवींद्र पुरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Muslims welcome in Mahakumbh, provided they change their perception of destroying Sanatan tradition
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने बुधवार को कहा कि महाकुंभ में सभी धर्म के लोगों का स्वागत किया जाएगा, लेकिन सनातन का मजाक उड़ाने या अपमानित करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगम की रेती पर शिविरों की बसावट से लेकर अन्य निर्माणों में मुस्लिम समुदाय के लोगों को लगाए जाने पर मुझे कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते वह लोग सनातनियों का धर्म नष्ट न करें।
विज्ञापन

निरंजनी अखाड़े की छावनी में बने चेहरा-मोहड़ा पर पत्रकारों से बातचीत में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि गुलामी के प्रतीक के तौर पर महाकुंभ में पेशवाई और शाही स्नान दोनों नामों को सभी 13 अखाड़ों की सहमति से बदल दिया गया है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकारों को इसका बाकायदे नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए, ताकि महाकुंभ और कुंभ के रिकॉर्ड में गुलामी के प्रतीक नामों को हमेशा के लिए मिटाया जा सके।
विज्ञापन


शाही स्नान शब्द को लेकर एतराज किए जाने की वजह पूछने पर उनका कहना था कि हमारी सनातन परंपरा और संस्कृति में जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, वह हमारी भारतीय संस्कृति से जुड़ा है। उर्दू और हिंदी दोनों भाषाओं का आपस में संबंध है, लेकिन जब धर्म, परंपरा और संस्कृति की बात आती है तो हमारा प्रयास हमेशा संस्कृत या हिंदी में शब्दों का प्रयोग करने का रहता है। इसीलिए हमने महाकुंभ की परंपरा में होने वाले इस स्नान का नाम राजसी स्नान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed