{"_id":"66af64d283dd9e41950fbc16","slug":"muslims-showered-flowers-on-shiva-devotee-kanwariyas-said-kanwar-yatra-is-a-symbol-of-devotion-and-penance-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : शिवभक्त कांवड़ियों पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल, कहा- भक्ति और तपस्या का प्रतीक है कांवड़ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : शिवभक्त कांवड़ियों पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल, कहा- भक्ति और तपस्या का प्रतीक है कांवड़ यात्रा
Sun, 04 Aug 2024 04:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:54 PM IST
सार
दारागंज के दशाश्वमेध घाट सहित संगम क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर पहुंचकर कांवड़ उठाने वाले शिवभक्तों की पूजा अर्चना की और उनके ऊपर पुष्पवर्षा करके गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कि कांवड़ यात्रा भक्ति और तपस्या एवं आध्यात्मिक शुद्धता का प्रतीक है।
विज्ञापन
शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा से जुड़े मुस्लिम समाज के लोगों ने संगम क्षेत्र में पहुंचकर शिव भक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की और उनका अभिनंदन किया। दारागंज के दशाश्वमेध घाट सहित संगम क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर पहुंचकर कांवड़ उठाने वाले शिवभक्तों की पूजा अर्चना की और उनके ऊपर पुष्पवर्षा करके गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कि कांवड़ यात्रा भक्ति और तपस्या एवं आध्यात्मिक शुद्धता का प्रतीक है।
विज्ञापन
रजनी त्रिपाठी द्विवेदी ने कहा कि कांवड़ यात्रा भारत की संस्कृति की एक जीवित अभिव्यक्ति है, जहां धार्मिक सीमाएं धुंधली हो जाती हैं और मानवता प्रबल होती है। सांप्रदायिक सद्भाव के ये कार्य इस तथ्य के प्रमाण है कि इसके मूल में,भारत विविधता के बीच एकता का देश है। इस मौके पर एजाजुद्दीन, किश्वरी बानो सिद्दीकी, जावेद अख्तर, नाजिया परवीन, संजीव कुशवाहा, हरमनजी सिंह, दलजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन