{"_id":"5e37faba8ebc3e4ae9529db5","slug":"muslim-women-should-also-agitate-against-triple-talaq-or-parda-pratha-vhp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दा प्रथा, ट्रिपल तलाक के खिलाफ भी आंदोलन करें मुस्लिम महिलाएं: विहिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्दा प्रथा, ट्रिपल तलाक के खिलाफ भी आंदोलन करें मुस्लिम महिलाएं: विहिप
Mon, 03 Feb 2020 04:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 03 Feb 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
विहिप प्रमुख विष्णु सदाशिव कोकजे
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने सोमवार को कहा की शाहिनबाग और अन्य स्थानों पर चल रहे आंदोलन के बहाने मुस्लिम महिलाएं पहली बार एकजुट हुई हैं। इन आंदोलनकारी महिलाओं को अब पर्दा प्रथा और तीन तलाक जैसी कुरीतियों के खिलाफ भी मोर्चा खोलना चाहिए।
विज्ञापन
कोकजे ने यह भी कहा कि जिस तरह से देशभर में राम मंदिर के लिए आंदोलन हुआ था, उसी तरह अब समरसता के लिए पूरे देश में जनआंदोलन होगा। विहिप ने इसके लिए रणनीत तय कर ली है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे विहिप अध्यक्ष ने यह भी कहा कि संत विहिप के मॉडल पर ही मंदिर का निर्माण चाहता है। हम सभी की इच्छा है कि मंदिर निर्माण के ट्रस्ट में अयोध्या आंदोलन में शामिल रहे प्रमुख लोगों को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन