फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Music contest of the railway began in Ansijedsisi

एनसीजेडसीसी में शुरू हुई रेलवे की म्यूजिक प्रतियोगिता

Sat, 10 Oct 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 10 Oct 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Music contest of the railway began in Ansijedsisi
इलाहाबाद।  उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की दो दिवसीय अंतर रेलवे म्यूजिक प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हुई। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में आयोजित इस प्रतियोगिता में रेलवे के 16 जोन से आये कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक विधाएं पेश की। प्रतियोगिता का उद्घाटन एनसीआर के अपर महाप्रबंधक सतीश कुमार ने किया।
विज्ञापन

 
कलाकारों ने आज लाइट वोकल सोलो, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो, क्लासिकल वोकल सोलो आदि विधाओं का प्रदर्शन किया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 118 कलाकार शिरकत कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद अपर महाप्रबंधक ने कहा कि संगीत प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारतीय रेल संगीत को प्रोत्साहन दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान म्यूजिक प्रतियोगिता में प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रम का मूल्यांकन बिजय चंद्रा, लोकेश शुक्ला, अर्चना दास ने किया। कार्यक्रम में मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर संदीप माथुर, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य परिचालन प्रबंधक अनुराग, डीआरएम वीके त्रिपाठी, सीपीआरओ बिजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed