{"_id":"5ff332dd2c40fb1fc33de6a3","slug":"muri-express-will-start-for-jammu-from-january-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 जनवरी से जम्मू के लिए शुरू हो जाएगी मुरी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 जनवरी से जम्मू के लिए शुरू हो जाएगी मुरी एक्सप्रेस
Mon, 04 Jan 2021 08:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 04 Jan 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
पिछले वर्ष 22 मार्च को लगे जनता कर्फ्यू के दिन से बंद चल रही मुरी एक्सप्रेस का संचालन रेलवे एक बार फिर से शुरू करने जा रहा है। 11 जनवरी से संबलपुर से जम्मूतवी के बीच मुरी एक्सप्रेस का स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालन शुरू हो जाएगा। 12 जनवरी की सुबह गाड़ी संख्या 08309 सुबह 9.50-9.55 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी।
इसी तरह जम्मू से गाड़ी संख्या 08310 का संचालन 14 जनवरी से शुरू होगा। 15 की शाम यह ट्रेन 5.20-5.30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन हर रोज चलेगी। इसी तरह रेलवे ने भोपाल के हबीबगंज से अगरतला के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। यह गाड़ी हबीबगंज से प्रत्येक बुधवार एवं अगरतला से प्रत्येक शनिवार को संचालित हो रही है।