{"_id":"697fc0bbab04aab35e065aee","slug":"murderous-attack-on-retired-section-officer-of-high-court-fir-against-six-allahabad-news-c-3-ald1034-814802-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हाईकोर्ट के रिटायर्ड सेक्शन ऑफिसर पर जानलेवा हमला, छह पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हाईकोर्ट के रिटायर्ड सेक्शन ऑफिसर पर जानलेवा हमला, छह पर एफआईआर
Mon, 02 Feb 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
शिवकुटी थाना क्षेत्र के नया पुरा स्टेनली रोड निवासी हाईकोर्ट के रिटायर्ड सेक्शन ऑफिसर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बीच-बचाव के लिए आए उनके बेटे को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। घायल पिता-पुत्र की तहरीर पर घटना के 18 दिन बाद शिवकुटी पुलिस ने मोहल्ले के ही छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
सेवानिवृत्त सेक्शन ऑफिसर ने बताया कि 13 जनवरी की शाम को वह अपने घर पर थे। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले चिंटू उर्फ विवेक कुमार अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ लाठी-डंडा और तमंचा लेकर घर पर चढ़ आया। जब तक घर के लोग समझ पाते तब तक आरोपियों ने गालीगलौज करने के साथ ही हमला कर दिया।
बीच बचाव करने आए बेटे गोलू को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि तमंचे और बम से लैस युवकों ने मौके पर कई राउंड फायर कर बम भी फोड़े। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस की मदद से घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने शिवकुटी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए डीसीपी सिटी से शिकायत की। डीसीपी के आदेश पर शनिवार की रात शिवकुटी पुलिस ने मामले में चिंटू उर्फ विवेक कुमार, गुडडू उर्फ रमेश कुमार, पियूष उर्फ दारा उर्फ अविनाश कुमार, सुमित उर्फ बोल्टू, विशाल उर्फ बमबाज, नितीश उर्फ चाइना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।