फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Murder took place in the ruins, case filed after eight months, youth was found dead in Dhumanganj in January

प्रयागराज : खंडहर में हुई थी हत्या, आठ महीने बाद लिखा केस, धूमनगंज में जनवरी में मृत मिला था युवक

Wed, 27 Sep 2023 10:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Sep 2023 10:35 AM IST
सार

रिपोर्ट मां लक्ष्मी पत्नी चंद्रभान उर्फ टिंकल निवासी ताड़बाग खरिया की तहरीर पर दर्ज की गई है। इसमें उसने बताया है कि उसके बेटे अनुराग से मोहल्ले के छक्कन पासी उर्फ अभिषेक कुमार से 23 जनवरी की रात करीब 8:00 बजे मोहल्ले में स्थित एक किराने की दुकान पर काफी वाद विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Murder took place in the ruins, case filed after eight months, youth was found dead in Dhumanganj in January
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धूमनगंज के ताड़बाग में खंडहर में मृत मिले अनुराग कुमार(20) की हत्या हुई थी। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले के ही चार युवकों ने गला दबाकर उसे मारा था। शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर मामले में आठ महीने बाद हत्या व आपराधिक षडयंत्र का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट मां लक्ष्मी पत्नी चंद्रभान उर्फ टिंकल निवासी ताड़बाग खरिया की तहरीर पर दर्ज की गई है। इसमें उसने बताया है कि उसके बेटे अनुराग से मोहल्ले के छक्कन पासी उर्फ अभिषेक कुमार से 23 जनवरी की रात करीब 8:00 बजे मोहल्ले में स्थित एक किराने की दुकान पर काफी वाद विवाद हुआ था। तब उसने देख लेने की धमकी दी थी। उस वक्त किसी तरह मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन


24 जनवरी को समय करीब 11:00 बजे मोहल्ले का ही विक्की पासी घर आया और बेटे को यह कहकर साथ ले गया कि कुछ काम है। रास्ते में मुलाकात होने पर पति के पूछने पर विक्की ने कहा कि वह जल्द ही वापस आ जाएंगे। पति ने पीछे मुड़कर देखा तो विक्की व अनुराग के साथ छक्कन पासी व एक अन्य व्यक्ति दिखाई पड़ा। बेटा जब 3-4 घंटे बीतने के बाद भी वापस नहीं आया तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान दूसरे बेटे अनुज ने आकर कहा कि मोहल्ले कुछ लोगों ने बताया कि अनुराग खंडहर में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह घरवालों व आसपास के लोगों संग पहुंची तो देखा कि अनुराग मृत पड़ा है और गला दबाकर उसे मारा गया था। मां का आरोप है कि तहरीर के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की, जिसके बाद उसने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर धूमनगंज थाने में छक्कन, विक्की व दो अज्ञात पर केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed