फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   murder of one and a half year old innocent child, neighbor youth carry out the incident

सनसनीखेज खुलासा : डेढ़ साल की मासूम की हत्या चाचा ने ही की थी, वजह जानकर पुलिस भी हैरान

Fri, 19 Apr 2024 03:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Apr 2024 03:49 PM IST
सार

डेढ़ साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी को मीडिया के सामने पेश करते हुए अधिकारियों ने घटना का पर्दाफाश किया। बताया कि कातिल कोई और नहीं बल्कि मासूम बच्ची का चाचा ही है। बच्ची के पिता से विवाद के बाद उसने खौफनाक कदम उठाया। 

विज्ञापन
murder of one and a half year old innocent child, neighbor youth carry out the incident
गिरफ्तारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार की रात घर में मां के साथ चारपाई पर सो रही डेढ़ साल की मासूम की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस के हाथ अहम साक्ष्य लगे हैं। सूत्रों की मानें तो पड़ोस में रहने वाला युवक मां के साथ सो रही मासूम रात में उठा ले गया था। कुछ दूर पर तालाब के पास मासूम को जमीन पर पटक कर मार डाला। इसके बाद बच्ची को झाड़ियों के बीच फेंककर फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर बाद मीडिया के सामने आरोपी को पेश करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कातिल कोई और नहीं बल्कि बच्ची का चाचा ही है, जो उसके घर के बगल में ही रहता है। आरोपी का बच्ची के पिता महेंद्र मुसहर से कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था। इसके बाद उसने रात में बच्ची को उस समय उठा लिया जब वह अपनी मां के साथ चारपाई पर सो रही थी। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर घर से कुछ दूर स्थित सूखे तालाब के पास पटककर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन



अवैध संबंध के शक में गई मासूम की जान

पुलिस के अनुसार बच्ची की हत्या अवैध संबंध के शक में की गई है। आरोपी बच्ची के पिता का चचेरा भाई है। आरोपी को शक था महेंद्र का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। इसको लेकर आए दिन विवाद होता था। कुछ दिन पहले विवाद काफी बढ़ गया था। इसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

क्या था पूरा मामला

हंडिया के मंदर गांव में मंगलवार रात मां के साथ सो रही डेढ़ साल की मासूम की हत्या कर दी गई थी। शव घर से 200 मीटर दूर स्थित सूखे तालाब की झाड़ियाें में मिला। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया था। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले में जांच में जुटी थी।

मंदर गांव निवासी महेंद्र मुसहर और उसकी पत्नी रानी देवी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। महेंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम को वह पड़ोस के गांव में मड़ाई करने चला गया था। रात में उसकी पत्नी रानी डेढ़ साल की बिटिया रंजना के साथ चारपाई पर सो रही थी। बगल की चारपाई पर दो अन्य बेटियां आस्था (5) और अंजलि (3) थीं। रानी की रात 11 के करीब नींद खुली तो मासूम रंजना गायब थी। उसने आसपास खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पति महेंद्र भी आ गया और फिर माता-पिता व अन्य परिजन टॉर्च लेकर बेटी की तलाश में जुट गए थे।

तलाश करते हुए परिजन घर के पीछे स्थित सूखे तालाब के पास गए तो वहां मासूम बेटी मृत पड़ी मिली। सूचना पाकर एसीपी भी फोर्स लेकर पहुंच गए। मौके पर डीसीपी गंगानगर भी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया। मृत बच्ची के बाबा पप्पू की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उधर, बुधवार दोपहर बाद वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। बच्ची के सिर व नाक के अलावा जांघ पर भी चोट के निशान हैं। डॉक्टरों ने दुष्कर्म की आशंका पर वैजाइनल स्वैब की स्लाइड भी सुरक्षित रखवाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed