फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Murder of another old woman by strangulation

Prayagraj News: एक और वृद्धा की गला कसकर हत्या

Tue, 21 Nov 2023 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 21 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Murder of another old woman by strangulation
शाही (बरेली)। थाना क्षेत्र के गांव खरसैनी में 68 वर्षीय महिला की उसी के गन्ने के खेत में गले में फंदा कसकर हत्या कर दी गई। शाही थाना क्षेत्र में इससे पहले छह और महिलाओं के शव इसी हालत में मिल चुके है। इससे इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

सोमवार शाम खरसैनी के खेतिहर इलाके में गन्ने के खेत में गुलाबो देवी का शव मिला। पति की मौत के बाद वह अकेली ही रहती थीं। वह दो दिन से लापता थीं। उनके गले में साड़ी से फंदा कसा गया था। शरीर को घास और पत्तों से ढक दिया गया था। शव से पांच मीटर दूर उनकी खुरपी और चप्पलें पड़ी थीं। किसी ग्रामीण ने शव देखा तो गांव में सूचना दी। इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ दीपशिखा भी डॉग स्क्वाॅड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भी मौका मुआयना कर घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। मृतका की बेटी को सूचना देकर बुलाया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
शाही थाना क्षेत्र में दो महीने तक टीम लगाकर अभियान चलाया गया था पर सफलता नहीं मिली थी। हो सकता है कि कोई एक या दो शख्स ही मनोविकृति के आधार पर इस तरह की घटनाएं कर रहे हों। दोबारा सादे कपड़ों में टीम लगाई जाएगी। - डॉ. राकेश सिंह, आईजी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed