फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   murder in prayagraj today boy killed by sharp knife

प्रयागराज : पिता को ढूंढने निकले बालक की लाश नहर की पुलिया पर मिलने से मचा कोहराम

Thu, 04 Nov 2021 10:35 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Nov 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
murder in prayagraj today boy killed by sharp knife
हत्या - फोटो : DEMO Pics
सोरांव थाना क्षेत्र के गधिना गांव में रहीम (10) की लाश नहर की पुलिया पर मिलने से सनसनी फैल गई। किसी धारदार हथियार से उसका गला रेता गया था। बालक अपने पिता को ढूंढने के लिए निकला था, जो दवा लेने के लिए निकले थे और काफी देर बीत जाने के बाद घर नहीं लौटे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


गधिना गांव निवासी वकील अहमद के दो बेटे और दो बेटियां हैं। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। वकील बुधवार को दवा लेने के लिए पास के क्लिनिक के लिए निकला था, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटा। परिवार के लोग काफी परेशान थे।  परिवार के लोगों ने रहीम को को खोजने के लिए भेजा था, लेकिन उसका भी कहीं पता नहीं चला। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह खनीनार पुलिया के पास रहीम की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर गांव वालों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि शव से कुछ दूर पर खून से सना चाकू भी बरामद हुआ है। दिवाली पर बलि देने की भी चर्चा होती रही। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed