फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Murder

घर के भीतर गला रेतकर महिला की हत्या

Sat, 07 Sep 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Murder
Murder - फोटो : NAWABGANJ
बरामदे में खून से लथपथ मिली लाश, वजह साफ नहीं
विज्ञापन

नवाबगंज में वारदात, गायब पति पर घूम रही शक की सुई
प्रयागराज। नवाबगंज के सराय रामदासपुर उर्फ नेवादा गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े घर के भीतर संगीता देवी (45)की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बरामदे में उसकी खून से लथपथ लाश मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। हत्या के वक्त महिला घर में अकेली थी। पुलिस की शक की सुई लापता पति की ओर घूम रही है जिसका देर शाम तक पता नहीं चल सका था। फिलहाल पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
मृतका सराय रामदासपुर उर्फ नेवादा के मऊहरिया में अपने तीन बच्चों संग रहती थी। उसका पति राकेश पटेल मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। हफ्ते भर पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था। बेटे अनिल (18) ने बताया कि सुबह आठ बजे के करीब वह और दोनोें बहनें सुष्मिता (16) व शिवानी (13) स्कूल चले गए। पिता राकेश इससे पहले ही बिना कुछ बताए बाहर चला गया था। इस दौरान घर में संगीता अकेली थी। दोपहर 12 बजे के करीब घर के सामने से गुजरे गांववालों को बरामदे में उसकी खून से लथपथ लाश दिखी तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। मौके पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। तब तक मायकेवाले भी आ गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या क्यों और किसने की, फिलहाल मायकेवाले भी इस बारे में कुछ बता नहीं सके। सीओ सोरांव अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

टब में पड़ा था धुला हुआ गेहूं
मृतका के घर के बरामदे के सामने ही नल लगा हुआ था। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को नल पर रखे टब में धुला हुआ गेहूं पड़ा मिला। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या शव देखे जाने से कुछ देर पहले ही हुई। पुलिस को मौके से कोई हथियार नहीं मिला है। उधर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के दौरान मृतका के पिता नंदलाल ने विरोध भी किया। उसका कहना था कि दामाद के आने तक शव नहीं भेजा जाए। पुलिस के बहुत समझाने के बाद वह शांत हुआ और तब शव मर्चरी भेजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल भी छोड़ गया था घर पर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल मृतका के पति को ही मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि सुबह घर से निकलते वक्त वह अपना मोबाइल भी छोड़ गया था। देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। उधर, घटनास्थल की हालत से यह भी साफ है कि हत्या बरामदे में ही हुई। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल यही लग रहा है कि हत्या तात्कालिक विवाद के बाद हुई। इसलिए क्योंकि योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देने वाला कभी भी खुले बरामदे में हत्या नहीं करता। इससे भी पति पर ही शक गहरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed