{"_id":"6346cdb1daa05f1c176fee22","slug":"municipal-council-president-will-complete-five-years-tenure-by-march-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मार्च 27 तक पूरा करेंगी पांच वर्ष का कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मार्च 27 तक पूरा करेंगी पांच वर्ष का कार्यकाल
Wed, 12 Oct 2022 08:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 12 Oct 2022 08:23 PM IST
सार
कोर्ट ने सरकार की इस दलील को नकार दिया, जिसमें कहा गया कि सिसवां बाजार की नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का कार्यकाल नवंबर 2022 में समाप्त हो रहा है। इस कारण नई नगर पालिका के गठन के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नगर पालिका परिषद, सिसवां बाजार महराजगंज की अध्यक्ष को अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने को कहा है। उनका पांच वर्ष का यह कार्यकाल 13 मार्च 2022 को चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद नगर पालिका परिषद की हुई पहली बैठक की तिथि से जोड़ा जाएगा। कोर्ट ने बुधवार को अपने फैसले में कहा है कि नगर पालिका परिषद सिसवां बाजार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने की हकदार है।
विज्ञापन
कोर्ट ने सरकार की इस दलील को नकार दिया, जिसमें कहा गया कि सिसवां बाजार की नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का कार्यकाल नवंबर 2022 में समाप्त हो रहा है। इस कारण नई नगर पालिका के गठन के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कोर्ट ने सरकार के इस कदम को असांविधानिक बताया है।
विज्ञापन