सरकार की पहल पर नगर निगम जारी करेगा बांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की पहल पर बड़े शहरों का कायाकल्प करने की योजना के तहत नगर निगम जल्द बांड जारी करेगा। औद्योगिक घरानों के साथ मिलकर स्मार्ट सिटी में हाई रैंकिंग वाले शहरों में शामिल प्रयागराज के धार्मिक, पौराणिक समेत पर्यटन के महत्व को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की जाएंगी। इसके तहत शहर के विकास व सौंदर्यीकरण के लिए संसाधनों को विकसित किया जाएगा। स्थानीय अफसरों को बीएसई के नियमों के मुताबिक तैयारी के लिए निर्देशित किया गया है।
इन शहरों का हुआ है चयन
बांड जारी करने के लिए प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, प्रयागराज और आगरा का चयन किया गया है। लखनऊ नगर निगम के बांड जारी करने के बाद अन्य शहरों के नगर निगम अफसरों को उसी का अनुसरण करने का निर्देश दिया गया है।
पर्यटन होगा आधार, तीन से छह महीने में होगी कार्रवाई
नगर निगम अफसर बांड जारी करने की तैयारी तो कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। स्थानीय निकायों को प्रोत्साहित करने और स्वावलंबी बनाने की योजना के तहत बांड कैसे और कब जारी किए जाएंगे, इसके लिए तिथि अभी निर्धारित नहीं है, लेकिन तीन से छह महीने के भीतर प्रक्रिया पूरी होने के आसार हैं।
नगर निगम के बांड जारी करने की कार्रवाई शासन स्तर से तय होगी। प्रारंभिक तैयारियों के साथ योजनाओं और संसाधनों के प्रारूपों के बारे में तैयारी है। आर्थिक पक्ष फिलहाल गोपनीय है। जल्द ही नगर निगम प्रयागराज उन शहरों की सूची में शामिल होगा, जिनके बीएसई मुंबई के जरिये बांड जारी होंगे।
- सदानंद मिश्रा, सीएफओ, नगर निगम प्रयागराज