{"_id":"572e511b4f1c1bdb125cd2a1","slug":"mundera-seized-huge-amounts-of-banned-polythene","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडेरा में पकड़ी भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडेरा में पकड़ी भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथिन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 08 May 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
पालीथीन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने शनिवार को प्रतिबंधित पॉलिथिन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी में यहां कई दुकानों में पॉलिथिन का जखीरा मिला। पॉलिथिन का कारोबार करने वाले एक व्यापारी ने दुकान के बाहर मानवाधिकार का बोर्ड लगा रखा था। छापेमारी से दुकान में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने हंगामा भी किया। इस दौरान विभिन्न दुकानों में की गई जांच में 180 किलोग्राम पॉलिथिन जब्त की गई। दुकानदारों से 54500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
जोनल अधिकारी मुन्ना लाल, सिटी मिशन प्रबंधक राजकुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अतिक्रमण दस्ते एवं धूमनगंज थाने की पुलिस के साथ टीम दिन में मुंडेरा पहुंची। कार्रवाई शुरू होती, इसके पहले ही लामबंद हुए व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि साथ गई पुलिस ने स्थिति संभाल ली। इसके बाद दुकानों की जांच में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथिन बरामद हुई।
श्री द्विवेदी ने बताया कि रंजीत एवं रजत नाम के व्यापारी अपने दुकान के बाहर मानवाधिकार संघ का बोर्ड लगाकर पॉलिथिन की बिक्री कर रहे थे। दुकान में छापे के दौरान व्यापारी ने परिवार के सदस्यों के साथ हंगामा भी किया। अकेले इस दुकान से तकरीबन 20 किलोग्राम पॉलिथिन बरामद हुई, जिसे जब्त करने के साथ 15 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। कार्रवाई में खाद्य निरीक्षक डीपी सिंह, अश्वनी कुमार भी शामिल थे।