फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mukhtar ansari brother-in-law Sharjeel was brought back to the ED office, confronted with Abbas

मामा-भांजे को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ: ईडी ने मुख्तार के साले शरजील से पूछा-करोड़ों के टर्नओवर का क्या है राज

Wed, 09 Nov 2022 09:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Nov 2022 09:58 AM IST
सार

मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब ईडी की एक अन्य टीम कार्यालय पहुंची और शरजील को अलग चैंबर में बैठाकर पूछताछ की। करीब एक बजे उसे मेडिकल के लिए कॉल्विन हॉस्प्टिल ले जाया गया। यहां मेडिकल कराने के बाद उसे उसे कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
Mukhtar ansari brother-in-law Sharjeel was brought back to the ED office, confronted with Abbas
अब्बास अंसारी और मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और उसके साले शरजील रजा उर्फ आतिफ का मंगलवार शाम एक बार फिर आमना-सामना कराया गया। दोनों को साथ बिठाकर देर रात तक पूछताछ की गई। इस दौरान दोनों के खातों में हुए लेनदेन के बाबत जानकारी ली गई।
विज्ञापन


शरजील को लेकर ईडी की टीम सोमवार रात 10 बजे के बाद सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में पहुंची। यहां करीब एक घंटे बाद उससे कुछ देर के लिए पूछताछ की गई। भांजे अब्बास से सामना भी कराया गया। इसके बाद ईडी की टीम लिखापढ़ी में जुट गई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब ईडी की एक अन्य टीम कार्यालय पहुंची और शरजील को अलग चैंबर में बैठाकर पूछताछ की। करीब एक बजे उसे मेडिकल के लिए कॉल्विन हॉस्प्टिल ले जाया गया। यहां मेडिकल कराने के बाद उसे उसे कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्टडी रिमांड की अर्जी मंजूर होने के बाद ईडी ने उसे हिरासत में ले लिया और उसे लेकर शाम को एक बार फिर दफ्तर पहुंची। रात आठ बजे के करीब ईडी की एक अन्य टीम ने उससे पूछताछ शुरू की। इसके बाद उसका अब्बास से एक बार फिर आमना-सामना कराया गया।
 

इसके बाद दोनों से एक साथ सवाल पूछे गए। खातों में हुए लेनदेन के बाबत जानकारी ली गई। ईडी ने पूछा कि विकास कंसट्रक्शन, जिस फर्म में एक पार्टनर खुद शरजील है, के खाते से अब्बास के खाते में लेनदेन क्यों हुआ। यह भी सवाल दागा कि विकास कंसट्रक्शन से अब्बास का क्या संबंध है।

करोड़ों के टर्नओवर का क्या है राज
पूछताछ के दौरान ईडी ने विकास कंसट्रक्शन की बैलेंश शीट भी शरजील को दिखाई। साथ ही यह सवाल भी पूछा कि करोड़ों के टर्नओवर के पीछे आखिर क्या राज है। कुछ ही साल में कंपनी के टर्नओवर में इतनी बढ़ोतरी कैसे हुई। वह कौन-कौन से काम थे, जो उक्त अवधि में फर्म ने किए।

अब्बास से पूछा-क्यों बने गारंटर, कहां गई रकम
पुख्ता सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान ईडी ने अब्बास अंसारी से करोड़ों के उस लोन के बाबत भी सवाल पूछे, जो विकास कंसट्रक्शन के नाम पर लिया गया। ईडी अफसरों ने अब्बास से पूछा कि विकास कंसट्रक्शन के नाम पर लिए गए लोन में वह गारंटर क्यों बना। यही नहीं, लोन की रकम कहां गई और इसे अदा क्यों नहीं किया गया। 

गौरतलब है कि विकास कंसट्रक्श्न के नाम पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से करोड़ों रुपये का लोन लिया गया लेकिन इसे चुकाया नहीं गया। दरअसल लोन के एवज में 142.88 स्क्वॉयर मीटर जमीन वाले बेशकीमती प्लॉट को गिरवी रखा गया। जिसे लोन अदा न करने पर पिछले महीने ही बैंक ने नीलाम करने का निर्णय लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed