फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Muharram

मुहर्रम की 10वीं पर लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन

Tue, 10 Sep 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Muharram
Muharram - फोटो : CITY DESK
यातायात पुलिस की ओर से जारी हुआ प्लान
विज्ञापन

प्रयागराज। मोहर्रम की 10वीं पर निकलने वाले जुलूसों के मदभनेनजर मंगलवार को शहर के विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। यह व्यवस्था सुबह छह बजे से जुलूसों की समाप्ति तक स्थिति सामान्य होने तक लागू रहेगी।

डायवर्जन प्लान के अनुसार, फायरब्रिगेड तिराहा से डॉटपुल, जानसेनगंज, घंटाघर की तरफ आने वाले वाहनों को एनवाई रोड सिविल लाइंस की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। साउथ मलाका से हीवेट रोड/ जानसेनगंज चौराहे की तरफ आने वाले वाहनों को रामबाग स्टेशन की तरफ भेजा जाएगा। ईदगाह चौराहा से घंटाघर की तरफ आने वाले वाहन बाई का बाग चौराहे की तरफ भेजे जाएंगे। कोठा पारचा से कोतवाली की तरफ आने वाले वाहनों को जीवन ज्योति व बाई का बाग चौराहा से होकर भेजा जाएगा। मुट्ठीगंज चौराहे से रामभवन चौराहे की तरफ जाने वाले वाहन वापस मुट्ठीगंज की तरफ व हटिया चौराहे से सुलाकी चौराहे की तरफ आने वाले वाहनों को सुलकी चौराहे से ही वापस डायवर्ट किया जाएगा। किसी भी वाहन को कोतवाली की तरफ नहीं आने नहीं दिया जाएगा। इसी तरह अतरसुइया चौराहे से कोतवाली की ओर आने वाले वाहनों को वापस कल्याणी देवी रोड या गोल पार्क रोड की तरफ मोड़ दिया जाएगा। जंक्शन चौराहा से जानसेनगंज व नखास कोने की तरफ आने वाले वाहन जोगीबीर, ओवरब्रिज की ओर भेजे जाएंगे। जंक्शन से मरकरी चौराहा, नुरुल्ला रोड की तरफ जाने वाले वाहन भी इसी रास्ते से होकर भेजे जाएंगे। लूकरगंज मछली मार्केट से जोगीबीर की तरफ ओन वाले वाहन ओवरब्रिज होकर भेजे जाएंगे। राजरूपपुर से करबला व खुल्दाबाद की तरफ आने वाले वाहनों को वापस राजरूपपुर की ओर भेजा जाएगा और चौफटका ओवरब्रिज पर नहीं जाने दिया जाएगा। इसी तरह बैरियर तिराहा से मरकरी चौराहा व अतरसुइया गोलपार्क की तरफ जाने वाले वाहनेां को करेली की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed