फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mud pump installed to stop erosion in Aral broke due to strong current, difficulty due to increase in scope of

Prayagraj : अरैल में कटान रोकने के लिए लगा मड पंप तेज बहाव में टूटा, कटान का दायरा बढ़ने से मुश्किल

Wed, 10 Jan 2024 02:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Jan 2024 02:40 PM IST
सार

सौ मीटर लंबे पक्के घाट के पास ही 50 मीटर और पक्का घाट निर्माण की योजना है। महाकुंभ-2025 को देखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर हो गया तो माघ मेले के बाद घाट निर्माण शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Mud pump installed to stop erosion in Aral broke due to strong current, difficulty due to increase in scope of
अरैल घाट पर कटान रोकन के लिए लगाई जा रही बालू की बोरियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अरैल में पक्के घाट की कटान रोकने के लिए सिंचाई बाढ़ खंड की ओर से लगाया गया मड पंप तेज बहाव में टूट गया है। महीने भर पहले यहां पर मड पंप लगाया गया था, लेकिन धारा के बहाव के कारण मंड पंप की पाइप टूट गई। इससे कटान रोकने का कार्य प्रभावित हो गया है। कटान रोकने के लिए घाट पर मजदूर बालू की बोरियां डालकर धारा को मोड़ने का की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


सौ मीटर लंबे पक्के घाट के पास ही 50 मीटर और पक्का घाट निर्माण की योजना है। महाकुंभ-2025 को देखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर हो गया तो माघ मेले के बाद घाट निर्माण शुरू हो जाएगा। साथ ही यहां पार्किंग, सीटिंग प्लाजा, मैडिटेशन जोन, रैंप का भी निर्माण कराया जाएगा। इस घाट को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन


संगम की रेती पर 14 जनवरी मकर संक्रांति स्नान से माघ मेला शुरू हो रहा है। इसकी तैयारियां भी अंतिम दौर में हैं। अरैल में बने सौ मीटर के पक्के घाट के सामने कटान के कारण मेला क्षेत्र का विस्तार सोमेश्वर महादेव की ओर करना पड़ा है। कटान को देखते हुए सिंचाई विभाग की ओर से यहां मड पंप लगाकर नदी की धारा को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 11 दिसंबर से ही मड पंप लगा हुआ है। महाकुंभ 2025 को लेकर यह तैयारी की जा रही है। सौ मीटर पक्के घाट के पास ही पचास मीटर और पक्के घाट का निर्माण करने की योजना है।। लेकिन, नदी के बहाव के कारण मंड पंप से हो रहा कार्य प्रभावित हो रहा है। मड पंप में लगी पाइप से बालू निकालकर नदी की धारा मोड़ी जा रही है, लेकिन नदी के बहाव के कारण पाइप टूट जा रही है।

महाकुंभ को लेकर मेला क्षेत्र का विस्तारित करने के साथ अरैल घाट पर पर्यटन बढ़ाने को लेकर यहां घाट का निर्माण किया जाना है। इस पक्के घाट में पार्किंग, सीटिंंग प्लाजा, मेडिटेशन सेंटर और बुजुर्ग और शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए रैंप भी बनाया जाएगा। सिंचाई विभाग के जेई रामबली ने बताया कि कटान रोकने के लिए मड पंप लगाया गया है। नदी के बहाव से टूटी पाइप दुरुस्त कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed