फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mud fluttering, waterlogging on every side in the city

शहर में हर तरफ कीचड़-फिसलन, जलजमाव

Fri, 13 Apr 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 13 Apr 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mud fluttering, waterlogging on every side in the city
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
बुधवार रात तेज रफ्तार हवाओं से सड़कों पर फैली मिट्टी और फिर झमाझम बारिश ने शहरियों की परेशानी बढ़ा दी है। हर तरफ कीचड़, फिसलन और जलजमाव से लोग जूझते रहे। बख्शी बांध, अल्लापुर, पत्रिका चौराहा, एल्गिन रोड( मिश्र भवन चौराहा),रामबाग, लूकरगंज, खुल्दाबाद सब्जी रोड पर स्थिति नारकीय बनी रही। लगभग हर सड़क पर जाम की स्थिति रही। रामबाग, बैरहना आदि इलाकों से निकलने में लोगों को खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


शहर में कुंभ के  लिए कराए जा रहे विकास कार्य और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के सीवरेज कार्यों से शहरियों की दुश्वारियां बढ़ी हैं। कहीं सड़कों पर गहरी खोदाई तो कहीं चौड़ीकरण के लिए उखाड़ी गई पटरियां मुसीबत बनी हैं। बारिश के बाद धंसी सड़कें, मिट्टी के ढेर और बड़े-बड़े गड्ढे लोगों के लिए खतरा बने हैं। अव्यवस्था से संकरी हुईं उबड़खाबड़ सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। स्टेनली रोड पर हाल में लगाए गए बिजली के खंभे टेढ़े हो गए।
विज्ञापन


तेज आंधी और बारिश के बाद बृहस्पतिवार को घरों से निकले लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह स्कूली बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी परेशान हुए। दोपहर में छुट्टी के बाद शायद ही कोई बच्चा जाम से निकलने के बाद तीन बजे से पहले घर पहुंचा हो। सड़कों पर वाहनों की ठसाठस और गलियों तक में जाम लगा रहा। बड़ी गाड़ियों के साथ कारें तो रेंग रही थीं। दोपहिया वाहन चालकों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के बिजली घर चौराहा, नवाब यूसुफ रोड, एल्गिन रोड( मिश्र भवन चौराहा), पत्रिका मार्ग, डीएसए मैदान के पास खादाई के बाद कीचड़ और जलजमाव परेशानी का कारण बना। यहां गड्ढे में फंसा ट्रक जाम का कारण बना। वहीं लूकरगंज, हिम्मतगंज, पानी टंकी फ्लाई ओवर के अग्रसेन कॉलेज छोर पर स्थिति नारकीय रही। खुल्दाबाद सब्जी मंडी के सामने वाली सड़क सीवरेज कार्य से खोदने का काम व्यापारियों पर भारी पड़ा।

चक्रवाती हवाओं की आंधी संग बुधवार रात हुई झमाझम बारिश से पारा लुढ़क गया। मौसम विभाग ने 13.8 मिमी. बारिश रिकार्ड की है। खुशनुमा मौसम में धूप नम रही लेकिन उमस ने परेशान किया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी शनिवार तक मौसम में उलटफे र की संभावना बनी हुई है। अभी लोगों को आंधी-पानी से होने वाली दिक्कत के लिए तैयार रहना होगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के मुताबिक तेज रफ्तार आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। यह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता पर निर्भर करेगा।

बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा करीब तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। बुधवार को 36 डिग्री पर टिका अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को 32.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम पारा भी करीब तीन डिग्री धड़ाम हो गया। बुधवार को न्यूनतम पारा 24.4 से बृहस्पतिवार को लुढ़ककर 21.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस परिवर्तन के दौरान अधिकतम आर्द्रता (नमी) एक बार फिर उच्चतम स्तर 91 दर्ज की है। यह स्थिति मौसम तो सुहाना करेगी लेकिन आंधी-बारिश का कारण भी बनेगी।


मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता मौसम की उठापटक में सहायक बनी है। पिछले शनिवार से बिगड़ा मौसम सात दिन तक असर दिखाएगा। स्थानीय कारणों से चक्रवाती हवाएं प्रभावी होंगी तो तेज रफ्तार आंधी के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed