{"_id":"5ebc476b8ebc3e903c17e757","slug":"much-silt-in-drains-there-will-be-problem-in-rain-time-city-news-ald275733043","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से नाले पटे, बारिश में होगी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से नाले पटे, बारिश में होगी समस्या
विज्ञापन
बारिश से पहले नाला सफाई के काम में नगर निगम उदासीनता बरत रहा है। शहर के करीब 400 छोटे बड़े नालों की सफाई का काम अभी तक शुरू नहीं कराया गया है। पूरा मनोहरदास समेत पुराने शहर के लगभग सभी नाले सिल्ट और गंदगी से चोक हैं। नगर निगम बारिश से पहले नाला सफाई का काम एक अप्रैल से शुरू करा देता था। इस बार नाला सफाई का काम शुरू नहीं कराया जा सका है। अफसरों का दावा है कि छोटे नालों की मैन्युवल सफाई कराई जा रही है, जो कहीं दिखती नहीं। बड़े नालों की सफाई टेंडर प्रक्रिया में फंसी बताई जा रही है।
शहर के बड़े नालों की सफाई मशीनों से कराई जाती है। नाले गंदगी से पटे हैं। जगह-जगह दुर्गंध और गंदा पानी ओवरफ्लो होने से परेशानी बढ़ी है। शिकायतों पर नगर निगम के अफसर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।
पुराने शहर के अकबरपुर से बलुआघाट तक जाने वाला नाला गंदगी से पटा है। कहीं सिल्ट तो कहीं मलबा पड़ा है। ऐसे में तेज बारिश हो जाए तो जलजमाव से हजारों की आबादी परेशान होगी। स्थानीय निवासी अब्दुल सलाम का कहना है कि नगर गिगम के अफसर अनदेखी कर रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेेगा।
विज्ञापन
पार्षद कमलेश सिंह का कहना है कि बड़े नालों की सफाई 15 जून तक पूरी करानी होती है, इस बार तो काम ही नहीं शुरू हो पाया है। ऐसे में समय पर बारिश हुई तो अल्लापुर ही नहीं, जार्ज टाउन और टैगोर टाउन में जलजमाव से भारी दिक्कत होगी। नगर निगम के मुख्य अभियंता सतीश कुमार का कहना है कि बड़े नालों की सफाई की योजना तैयार है। टेंडर फाइनल होते ही 15 जून तक काम पूरा करा लिया जाएगा। मैन्युवल काम जोन स्तर पर कराया जा रहा है, जबकि बड़े नालों की सफाई जनकार्य विभाग मशीनों से कराएगा।