फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MS in Cyber Law course can be started again in Triple IT, it was closed in 2014.

Education : ट्रिपलआईटी में फिर शुरू हो सकेगा एमएस इन साइबर लॉ कोर्स,  2014 में कर दिया गया था बंद

Wed, 02 Oct 2024 01:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Oct 2024 01:04 PM IST
सार

एमबीए और पीएचडी कोर्स भी संचालित हैं। इसके अलावा तकनीक और कानून की पढ़ाई को जोड़कर मास्टर ऑफ साइंस इन साइबर लॉ एंड इंफार्मेशन सिक्योरिटी कोर्स बनाया गया था। इस कोर्स को 2004 में शुरू किया गया था। इसको जस्टिस यतींद्र सिंह, पंकज मिश्र, शारिक रिजवी, प्रो. एचएन तिवारी ने डिजाइन किया था। इसमें प्रवेश के लिए एलएलबी योग्यता थी।

विज्ञापन
MS in Cyber Law course can be started again in Triple IT, it was closed in 2014.
साइबर लॉ कोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (टि्रपलआईटी) में मास्टर ऑफ साइंस इन साइबर लॉ एंड इंफार्मेशन सिक्योरिटी कोर्स फिर से शुरू हो सकता है। इस कोर्स को शुरू करने के लिए पुरा छात्रों ने निदेशक से मांग की है। इस कोर्स को एक दशक पहले बंद कर दिया गया था। निदेशक ने भरोसा दिया कि फिर से इस कोर्स को शुरू किया जाएगा। ट्रिपल में बीटेक और एमटेक छह कोर्स संचालित हैं।

विज्ञापन


एमबीए और पीएचडी कोर्स भी संचालित हैं। इसके अलावा तकनीक और कानून की पढ़ाई को जोड़कर मास्टर ऑफ साइंस इन साइबर लॉ एंड इंफार्मेशन सिक्योरिटी कोर्स बनाया गया था। इस कोर्स को 2004 में शुरू किया गया था। इसको जस्टिस यतींद्र सिंह, पंकज मिश्र, शारिक रिजवी, प्रो. एचएन तिवारी ने डिजाइन किया था। इसमें प्रवेश के लिए एलएलबी योग्यता थी।
विज्ञापन


शुरुआत में इसकी 30 सीटें थी और डिप्लोमा कोर्स था। डिमांड अधिक होने के कारण सीटें बढ़ाकर 60 कर दी गई थी और इसको डिग्री कोर्स बना दिया गया। इसमें प्रवेश के लिए मारामारी होती थी। परीक्षा के जरिए प्रवेश मिलता था। कुछ वर्ष चलने के बाद कहा जाने लगा कि यह आईटी इंस्टीट्यूट है और यहां पर लाॅ की पढ़ाई नहीं होनी चाहिए। कुछ प्रोफेसरों ने संस्थान में लाॅ की पढ़ाई का विरोध किया। इसलिए 2014 से इस कोर्स को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कोर्स करने वाले अधिकतर छात्रों को मिली है नौकरी

पिछले हफ्ते संस्थान में पुरा छात्र सम्मेलन हुआ। उसमें इस कोर्स के कई पुरा छात्र आए। अब वह अच्छे पैकेज पर देश के अलग- अलग सेक्टर में नाैकरी कर रहे हैं। पुरा छात्र मानस अग्रवाल, पंकज कुमार, नागेंद्र शर्मा आदि ने निदेशक प्रो. मुकुल शरद सुतावाने से इस कोर्स को शुरू करने की मांग की। बताया कि इस कोर्स को करने वाले अधिकतर छात्रों को जाॅब मिली है। खासकर बैंक और इंफार्मेशन सिक्योरिटी से जुड़े विभागों और निजी कंपनियों में छात्र काम कर रहे हैं। छात्रों ने कहा कि इस कोर्स को शुरू करने में जो भी सहयोग चाहिए, वह हम करने को तैयार हैं। इस पर निदेशक ने आश्वस्त किया कि फिर से कोर्स की शुरुआत कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed