{"_id":"617c288d872a582b36498533","slug":"mpmla-court-former-mla-vijma-yadav-appeared-in-special-court-21-years-ago-a-case-of-rioting-and-rebellion","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीएमएलए कोर्ट : पूर्व विधायक विजमा यादव स्पेशल कोर्ट में हाज़िर, 21 वर्ष पूर्व दंगा व बलवा कराने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीएमएलए कोर्ट : पूर्व विधायक विजमा यादव स्पेशल कोर्ट में हाज़िर, 21 वर्ष पूर्व दंगा व बलवा कराने का मामला
Fri, 29 Oct 2021 10:29 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
विजमा यादव
- फोटो : फाइल फोटो
21 वर्ष पुराने बलवा व दंगा कराने के आरोप में स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में पूर्व विधायक विजमा यादव हाज़िर हुईं। मुकदमे में आरोप तय होने हैं, मगर अन्य आरोपियों के हाजिर न होने पर न्यायालय द्वारा आरोप तय नहीं किया जा सका। मुकदमे में अब तक 11 आरोपी हाजिर नहीं हुए हैं, जिनके विरुद्ध पूर्व में न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इस मामले में कुल 26 आरोपी हैं। विजमा यादव सहित 15 आरोपित जमानत पर रिहा हैं।
विशेष न्यायाधीश आलोक कुमार श्रीवास्तव ने मामले की सुनवाई के लिए आठ नवंबर की तिथि नियत की है, इसी दिन कोर्ट आरोप तय करेगी। थाना सरायइनाइत के प्रभारी रहे कृपा शंकर दीक्षित ने 21 सितंबर 2000 को विजमा यादव सहित 26 समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था।
पुलिस का आरोप है कि दुर्घटना में एक बालक की मृत्यु होने पर विजमा यादव द्वारा करीब 600 लोगों को दंगा करने के लिए उकसाया गया, पुलिस विरोधी नारे लगवाए, जबकि जिले में धारा 144 लागू थी। विजमा यादव के कहने पर समर्थकों द्वारा आगजनी की गई। रोडवेज बसों में तोड़फोड़ व ईट पत्थर से किए गए हमलों में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। घटना से इलाके में भय व्याप्त हो गया था और दुकानें बंद हो गई थीं।