{"_id":"5c8e9ef2bdec221429018f8a","slug":"mp-shyamacharan-said-firstly-i-am-the-businessman-later-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद श्यामाचरण बोले, पहले मैं व्यापारी बाद में नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद श्यामाचरण बोले, पहले मैं व्यापारी बाद में नेता
Mon, 18 Mar 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
shyama charan gupta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा छोड़ने और सपा का दामन थामने के बाद रविवार को पहली बार सांसद श्यामाचरण गुप्ता किसी सार्वजनिक मंच पर पहुंचे। रामबाग स्थित सेवा समिति गार्डन में आयोजित होली मिलन समारोह में उन्होंने कहा कि आज का दिन राजनीति की बातें करने का नहीं है। उन्होंने खुद को पहले व्यापारी बाद में नेता कहा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार कल्याण समिति की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद ने कहा राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है। उन्होंने व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार गिले-शिकवे भूलकर गले मिलने का है। इस अवसर पर वृंदावन के कलाकारों ने फूलों की होली प्रस्तुत की। उनके मयूर नृत्य की खूब सराहना हुई। साथ ही वहां मौजूद लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर रंग पर्व होली की बधाई दी। समिति के अध्यक्ष सतीश केशरवानी एवं संतोष पनामा ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक संजय गुप्ता, विपिन अग्रवाल, रमेश चंद्र केसरवानी, अरुण अग्रवाल, गया प्रसाद केसरवानी, सुशील कुमार केसरवानी, राजू अग्रवाल, आलोक गोयल आदि मौजूद रहे।