फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MP Rita Joshi belies for needy people

जरूरतमंद लोगों के लिए सांसद रीता जोशी ने बेलीं पूड़ियां 

Mon, 20 Apr 2020 12:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Apr 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
MP Rita Joshi belies for needy people
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रयागराज की सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने भाजपा कीडगंज मंडल द्वारा नई बस्ती स्थित कन्हैयालाल विद्यालय में चल रहे सामुदायिक भोजनालय में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। यहां उन्होंने जरूरतमंद लोगों के लिए बन रहे भोजन निर्माण कार्य में शिरकत की। साथ ही पूड़ियां बेलने के साथ उसके तला भी। सांसद को बताया गया कि इस विद्यालय में पिछले 25 दिन से जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन निर्माण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान डा. जोशी ने कहा कि जहां देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं पर भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा यह एक सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा  कि हर व्यक्ति को इस वक्त भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताई गई सात बातों को ध्यान में रखकर सतर्कता बरतनी है। उन्होंने मंडल अध्यक्ष व उनके सहयोगियों के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कीडगंज म डल अध्यक्ष मनोज मिश्रा, दिलीप केसरवानी, पदुम नारायण जायसवाल, अभिषेक शुक्ल, आभा द्विवेदी, शैलेन्द्र द्विवेदी, राहुल भरद्वाज , जेपी द्विवेदी, नरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed