{"_id":"5dcefe4b8ebc3e54db483ac1","slug":"mp-keshari-devi-said-issue-of-pilgrimage-priests-will-arise-in-lok-sabha-allahabad-news-ald2602885105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद केशरी देवी ने कहा, लोकसभा में उठेगा तीर्थ पुरोहितों का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद केशरी देवी ने कहा, लोकसभा में उठेगा तीर्थ पुरोहितों का मुद्दा
Sat, 16 Nov 2019 01:06 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने दिलाया भरोसा
- फोटो : अमर उजाला
संगम क्षेत्र में सेना की ओर से प्रयागवालों के तख्त हटाए जाने के मुद्दे पर शुक्रवार को अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चन्द्रनाथ चकहा ‘मधु’ के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों ने सांसद केशरी देवी पटेल से उनके आवास पर बातचीत की।
विज्ञापन
सांसद केशरीदेवी ने कमांडेंट फोर्ट से बात करके कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया जिस पर कमांडेंट फोर्ट ने उच्च अधिकारियों से बातचीत करके मामले का हल निकालने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
बाद में सांसद केशरी देवी ने इस मुद्दे को लोकसभा के सत्र में उठाने के साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से तीर्थ पुरोहित महासभा के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात के लिए समय दिलाने का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
तीर्थपुरोहितों ने कहा, हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ी जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में विष्णु प्रसाद शर्मा अमित राज वैद्य, श्रवण कुमार शर्मा, माधवानंद शर्मा प्रकाश चंद्र मिश्र प्रदीप पाठक राजीव भारद्वाज दिगम्बर चकहा राहुल तिवारी आदि तीर्थपुरोहित शामिल थे।