फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MP complains to Deputy CM about forcibly reciting Bible in GHS Prayagraj

जीएचएस प्रयागराज में बाइबिल का जबरन पाठ करवाने की सांसद ने डिप्टी सीएम से की शिकायत

Tue, 23 Feb 2021 01:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Feb 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
MP complains to Deputy CM about forcibly reciting Bible in GHS Prayagraj
keshari devi - फोटो : प्रयागराज
सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने सिविल लाइंस स्थित गर्ल्स हाईस्कूल की प्रधानाचार्य डा. विनीता ईसूवियस की शिकायत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से की है। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में इस स्कूल में कार्यरत हिंदू धर्म की शिक्षिकाओं से बाइबिल  का पाठ करवाया जा रहा है। अगर कोई शिक्षिका ऐसा करने से इंकार करती है तो उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। 
विज्ञापन


सांसद ने अपने पत्र से यह भी कहा है कि यहां कई अन्य माध्यमों से भी धार्मिक पुस्तक न पढ़ने वाली शिक्षिकाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। ताकि शिक्षिकाएं स्वयं नौकरी छोड़ दें। वहां की प्रधानाचार्य का यह कृत्य देश के संविधान के खिलाफ है। यह भी कहा कि प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में कई-कई वर्ष से कार्यरत शिक्षिकाओं की सेवा हो जाने के बाद उन्हें स्थायी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


यहां बिल्डिंग निर्माण में अनियमितता के साथ फीस वृद्धि एवं अन्य कई तरह के नियम विरुद्ध कार्य की जानकारी मिली है। इस मामले को सरकार गंभीरता से ले और प्रधानाचार्य के कार्यकलापों की जांच करवाई जाए। इसके पूर्व भाजपा सांसद ने पवन श्रीवास्तव ने भी तीन दिन पहले इस मामले में एसीएम-2 संत कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने भी ज्ञापन के माध्यम से हिंदू शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के उत्पीड़न की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed