फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MP Anurag Thakur took a dip of faith in Sangam with his wife, posted the photo on social media

Mahakumbh : सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्नी संग संगम में लगाई आस्था की डुबकी, फोटो सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Sat, 08 Feb 2025 02:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Feb 2025 02:05 PM IST
सार

विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम महाकुंभ में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्नी के साथ संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने महाकुंभ को दिव्य-भव्य बताते हुए इसे 'एकता का महाकुंभ' बताया है।

विज्ञापन
MP Anurag Thakur took a dip of faith in Sangam with his wife, posted the photo on social media
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्नी के साथ संगम में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम महाकुंभ में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्नी के साथ संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने महाकुंभ को दिव्य-भव्य बताते हुए इसे 'एकता का महाकुंभ' बताया है। सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्नान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिंधु कावेरी जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु।।"

विज्ञापन


उन्होंने इस अवसर पर मां गंगा, यमुना और सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम पर पूजा-अर्चना की और सर्वकल्याण की कामना की। अनुराग ठाकुर ने अपनी पोस्ट में कहा कि मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो। उन्होंने महाकुंभ को 'एकता का महाकुंभ' बताया और इसे भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक कहा।
विज्ञापन


महाकुंभ में अब तक 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से साधु-संत, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन आस्था के साथ भाग ले रहे हैं। प्रयागराज का यह महाकुंभ सनातन संस्कृति की अनंत धारा को विश्व पटल पर गौरवान्वित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगम में अब तक डुबकी लगाने वाले प्रमुख राजनेता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) संगम में डुबकी लगा चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, श्रीपद नाइक, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति, असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, हेमा मालिनी, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद भी संगम में स्नान कर चुके हैं। आगामी 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी संगम में पावन डुबकी लगाने आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed