फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Movement of the RSS led by the mother of India

भारत मां की जयकारे के साथ हुआ आरएसएस का पथ संचलन

Mon, 27 Mar 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 27 Mar 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Movement of the RSS led by the mother of India
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
चैत्र नवरात्र शुरू होने के पूर्व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की ओर से रविवार को पथ संचलन किया गया। नये गणवेश में आरएसएस के स्वयं सेवक शहर के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरे। तमाम स्थानों पर स्वयं सेवकों पर शहरियों ने पुष्प वर्षा भी की। इस दौरान भारत माता के जयकारे भी लगाए गए।
विज्ञापन


एंग्लो बंगाली इंटर कालेज से पथ संचलन निकलने के उपलक्ष्य में संघ के नव नियुक्त प्रांत प्रचारक अनिल जी ने स्वयं सेवकों से आह्वान किया कि वे आने वाली चुनौतियों का मुकाबला करने को तैयार हो जाए। कहा कि संघ का आज पूरी दुनिया में जलवा है। संघ ने जो सपने संजोये हैं उन्हें पूरा करने का दायित्व स्वयंसेवकों पर है। कहा कि संघ संस्थापक डा. हेडगेवार एवं सुभाष चंद्र बोस की भेंट के दौरान स्वयं बोस जी ने जिसे असंभव कार्य बताया था उसे संघ ने पूरा कर दिखाया। संबोधन के पूर्व 1840 की संख्या स्वयंसेवक पथ संचलन में शामिल हुए। इसमें छोटे बच्चे एवं किशोर भी शामिल रहे। एंग्लो बंगाली से जानसेनगंज चौराहा, रेलवे स्टेशन, काटजू रोड, नखास कोहना, कोतवाली, लोकनाथ चौराहा, जानसेनगंज होता हुआ वापस एंग्लो बंगाली पहुंचा।
विज्ञापन


पथ संचलन में सबसे आगे खुली जिप्सी में भारत माता का चित्र लिए स्वयं सेवक रहे। उसके पीछे मोटरसाइकिल सवार स्वयंसेवकों का दल रहा। पीछे कतारबद्ध पैदल चलने वाले स्वयंसेवक रहे। उनके हाथों में डंडा भी रहा। इस अवसर पर सह प्रांत प्रचारक मनोज जी, जिला प्रचारक सर्वेश, विभाग प्रचार प्रमुख डा. मुरार जी त्रिपाठी, भूपेंद्र नाथ, गिरधारी लाल, अखिलेश सिंह, राघवेंद्र, सत्य विजय आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर प्रयाग उत्तर जिले की ओर से भारत स्काउट इंटर कालेज से पथ संचलन निकाला गया। बैंड बाजे के साथ निकले पथ संचलन के बाद एक सभा भी हुई। सभा को सह प्रांत प्रचारक मनोज जी ने संबोधित किया। इस मौके पर जिला प्रचारक अनुराग, व्यंकटेश्वर प्रसाद, नागेंद्र जी, डा. एसपी सिंह आदि मौजूद रहे। उधर श्री हर्ष सावित्री संस्कृत महाविद्यालय की ओर से दारागंज में  करुणाकांत पांडेय, अभिषेक मिश्र, डा. एलपी शुक्ला के संयोजन में पथ संचलन निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed