फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Moved on the road in support of the students entered the BJP

आंदोलित छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी भाजपा

Tue, 07 Apr 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 07 Apr 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा के पेपर लीक मामले में आंदोलित छात्रों के समर्थन में मंगलवार को भाजपा सड़क पर उतर आई। महानगर इकाई और युवा मोर्चा ने संयुक्त रूप से पार्टी दफ्तर से लोक सेवा आयोग चौराहे तक जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। आयोग के मुख्य गेट पर ताला बंद करने के बाद पुलिस ने लाठियां भी भांजी। महिला कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हुई। भाजपा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर दूसरी पॉली की परीक्षा को भी निरस्त करने, आयोग अध्यक्ष को बर्खास्त करने व उनके कार्यकाल में हुई सभी भर्तियों की सीबीआई जांच कराने, 10 मई को घोषित परीक्षा की तिथि बदलने की मांग उठाई। पार्टी ने इस प्रदर्शन के जरिए नाराज छात्रों को मनाने की कोशिश की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थनाथ सिंह ने एक दिन पहले ही जिला, महानगर और युवा मोर्चे के पदाधिकारियों को आंदोलित छात्रों के समर्थन में उतरने का निर्देश दिया था। इसी के बाद पार्टी के स्थानीय नेता खुलकर छात्रों के समर्थन में आ गए। लोक सेवा आयोग परीक्षाओं में धांधली के मुद्दे को लेकर भाजपा आगे बढ़ना चाहती है। शुरुआती दौर में खामोश रही पार्टी इसके जरिए सपा पर राजनीतिक दबाव बनाकर युवाओं के बीच बढ़त हासिल करना चाहती है। पार्टी दफ्तर पर जुटे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदेश सरकार और आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन


 गेट बंद करने के दौरान काशी प्रांत उपाध्यक्ष डॉ श्याम प्रकाश द्विवेदी पर पुलिस ने लाठियां भांजी। इससे उन्हें चोटें भी आई हैं। महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय और युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष नरसिंह ने दावा किया कि ताला बंद करने के बाद पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। कार्यकर्ताओं को पीछे धकेलने के लिए पुलिस ने लाठी और डंडे लगाकर धक्का दिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। एडीएम सिटी को सौंपे ज्ञापन में चेताया कि आयोग अध्यक्ष को न हटाने पर पूरे शहर में आंदोलन चलाया जाएगा। प्रदर्शन में काशी प्रांत महामंत्री प्रभाशंकर पांडे, देवेंद्रनाथ मिश्र, कमलेश कुमार, मनीष देव पांडे, पिंटू, मनु सिंह, अमित मालवीय, शानू भट्ट, अवधेश गुप्ता, रमेश ओझा, उमा बघेल, तहसीन अहमद, नन्हू पडिंति, रोहित पांडे, दीपक द्विवेदी, दिलीप केसरवानी, शशांक शेखर पांडे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed