{"_id":"6a7e2c9340ec1fc36507368c","slug":"motorcyclist-returning-from-sisters-house-dies-in-road-accident-allahabad-news-c-407-1-ggp1022-18668-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत
Fri, 14 Aug 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
मिश्रा बांध जारी चौकी के पास बरेठिया में मृतक पंकज झा की फाइल फोटो
एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को सुबह बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। युवक बहन के घर से लौट रहा था।
करछना थाना क्षेत्र के मुंगारी गांव निवासी पंकज झा (48) बारा क्षेत्र के कपड़ौरा गांव में अपनी बहन के घर गए थे। सुबह लगभग आठ बजे वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बरेठिया गांव के पास महाराष्ट्र से प्रयागराज जा रही कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पंकज उछलकर हाईवे के डिवाइडर की ओर जा गिरे। आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत नजदीकी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि कार सवार लोग महाराष्ट्र से प्रयागराज गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।