{"_id":"5d80847b8ebc3e93df4230b3","slug":"motimahal-cinema-destroyed-no-electricity-in-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: भरभरा कर गिरा मोतीमहल सिनेमा, कई तार टूटे, इलाके की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: भरभरा कर गिरा मोतीमहल सिनेमा, कई तार टूटे, इलाके की बिजली गुल
Tue, 17 Sep 2019 12:34 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज का मोतीमहल सिनेमा हॉल
- फोटो : अमर उजाला
करीब तीन दशकों से बंद प्रयागराज का मोतीमहल सिनेमा हॉल का खंडहर भवन सोमवार सुबह करीब पांच बजे धाराशाई हो गया। तेज धमाके के साथ छत गिरने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। भवन के गिरने की वजह से आसपास के इलाकों की बिजली गुल हो गई और कई तार टूट गए। सुबह से ही वहां लोगों की भीड़ जमा रही। हॉल का आधा भाग अभी जर्जर अवस्था में खतरे का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और सूरजकुंड चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली। अगर यह हादसा दिन में होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी, क्योंकि हॉल तो लंबे समय से बंद था, लेकिन हॉल के पोर्टिको में दिन के वक्त कई दुकानें लगती हैं।
विज्ञापन
कारोबारी दीपक भार्गव के मुताबिक उनके घर के बुजुर्ग नरेश भार्गव और अविनाश भार्गव निरंजन और विशंभर टॉकीज चलाते थे। बाद में मोती महल और रूपबानी बंद हो गए तो वे अलग हो गए। बाद में यह भवन किसने खरीदा और वर्तमान में इसका मालिक कौन है, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन