फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   mothers

बिछुड़े बच्चों को फिर मिला मां का आंचल

Tue, 15 Nov 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 15 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद का दस बरस का सुहेल अम्मी की डांट खाकर घर छोड़कर भागा लेकिन उसे
विज्ञापन

तो उसके ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। मासूम किसी ट्रेन से गाजियाबाद पहुंच गया। वहां सुहेल उन लोगों के गिरफ्त में आ गया जो बच्चों को पकड़कर कोलकाता में भीख मंगाते हैं। कोलकाता जाने के बाद सुहेल ने भीख मांगने से इंकार किया तो उन जालिमों ने जलती सिगरेट उसके शरीर पर दागी। कुछ दिन भीख मांगने के बाद सुहेल मौका देखकर वहां से एक अन्य बच्चे को लेकर भाग खड़ा हुआ। इलाहाबाद स्टेशन पहुंचने पर ‘साथी’ नाम के एनजीओ के सदस्यों की उसपर नजर पड़ी। पूछताछ के बाद उसे जीआरपी को सौंप दिया गया। जीआरपी ने उसके परिजनों को खबर दी। सोमवार को बालदिवस के मौके पर सुहेल और उसके जैसे कई अन्य बच्चे उनके परिजनों से मिलवा दिए गए।

इलाहाबाद जंक्शन के मुख्य सिटी हॉल में ‘परिवार पुनर्मिलन समारोह’ में एडीआरएम एके द्विवेदी, एसपी जीआरपी केपी सिंह, स्टेशन प्रबंधक आर राजपूत, इंसपेक्टर जीआरपी मनोज कुमार सिंह आदि की मौजूदगी में घर से भागे और परिजनों से बिछड़े 16 बच्चों के अभिभावकों को बुलाया गया। इसमें से मौके पर 13 बच्चे उनके परिजनों को लिखापढ़ी के बाद सुपुर्द कर दिए गए। इस दौरान तमाम बच्चों ने अपनी व्यथा बताई। यहां गाजियाबाद के आठ साल के जितेंद्र ने बताया कि उसे भी सुहेल के साथ भीख मंगाने वाला गैंग पकड़कर कोलकाता ले गया था।
विज्ञापन


यहां हावड़ा स्टेशन पर उनसे भीख मंगाई जाती थी। शुरू में मना करने उन्हें काफी प्रताड़ित भी किया गया। मौका देखकर सुहेल के साथ वह एक ट्रेन में बैठकर इलाहाबाद आ गया। यहां जीआरपी को सूचना देने के बाद  साथी एनजीओ के लोग उसे राजरूपपुर ले आए। इसके अलावा कुछ बच्चे ऐसे भी रहे जो अपने मां-बाप की डांट फटकार के बाद घर छोड़कर भाग गए थे। सोमवार को अपने परिजनों को देखते ही भागकर उनसे चिपक गए। यहां कई बच्चों के मां बाप की आंखें नम थी। बच्चों ने वादा किया कि वे अब कभी भी घर छोड़कर नहीं भागेंगे। साथी के जिला कार्यक्रम समन्वयक तेज नारायण ने बताया कि सुहेल, मनोज बिंद, जितेंद्र के अभिभावक मंगलवार को इलाहाबाद पहुंचेंगे। बाकी 13 बच्चे उनके परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बच्चे मिले आज अपने परिजनों से
0 सुनील यादव, इंद्रजीत, चंद्रभान, हिदायतउल्ला, अमन, श्रीनाथ, राहुल कुमार निषाद, जितेंद्र कुमार, मुसकान, रोहित पासवान, शैलेष, शशि शर्मा, राहुल राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed