फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mother to be based on justice system

मातृभाषा पर आधारित हो न्याय पद्धति

Sun, 28 Feb 2016 01:25 AM IST
allahabad
allahabad Updated Sun, 28 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Mother to be based on justice system

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि विभाग की ओर से ‘विधि एवं न्याय के क्षेत्र में भारतीय भाषाएं’ विषय पर शनिवार को शुरू दो दिनी राष्ट्रीय सेमिनार में विशेषज्ञों ने विधियां और न्याय पद्धति को राष्ट्रभाषा एवं भारत की अन्य भाषाओं पर अधिकाधिक आधारित करने की वकालत की।

विज्ञापन

सीनेट हाल में आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी राष्ट्रभाषा और अन्य भारतीय भाषाओं को वह स्थान प्राप्त नहीं है, जिसकी वे सहज अधिकारिणी हैं। भारतीय भाषाओं की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजना से वस्तु स्थिति को बदलने में मदद मिलेगी। अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हंगलू ने कहा कि छोटे-बड़े अनेक देशों ने अपनी मातृभाशा में ही विधि एवं न्याय व्यवस्था स्थापित करके महत्वपूर्ण प्रगति की है।

विज्ञापन

 आवश्यकता है कि अंग्रेजी के स्थान पर हिन्दी, उर्दू, तमिल, तेलगू, बांग्ला, कन्नड़, मलयाली आदि भाषाओं को प्रयोग में लाया जाए। ताकि, सामान्य आदमी को उसकी भाषा में न्याय मिल सके। भारतीय भाषा अभियान के संयोजक अरुण भारद्वाज ने कार्यक्रम के बारे में बताया। शिक्षाविद अतुल कोठारी ने विषय प्रवर्तन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत करते हुए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आरके चौबे ने भारतेंदु, सुब्रमण्यम भारतीय जैसे साहित्यकारों से प्रेरणा लेने की बात कही, जिन्होंने अपनी भाषा में ही उन्नति की बात कही। सेमिनार को अतिरिक्त महान्यायवादी अशोक मेहता, सहायक महान्यायवादी एन.नागरेश आदि ने भी न्यायालयों में हिन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाओं का प्रयोग बढ़ाने की अनिवार्यता पर बल दिया। संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर राकेश खन्ना ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ.जेपी मिश्रा ने संचालन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed