फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mother of three children eloped with her lover, husband wandering from door to door in search

Prayagraj :प्रेमी के साथ फरार हो गई तीन बच्चों की मां, तलाश में दर-दर भटक रहा पति

Fri, 13 Dec 2024 07:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Dec 2024 07:04 PM IST
सार

लालापुर थाना क्षेत्र के ओठगी तरहार गांव के रहने वाली एक विवाहिता तीन बच्चों की मां गांव के ही रहने वाले दस साल से छोटे युवक के साथ एक सप्ताह पहले कही चली गई। विवाहिता का पति चालक है और उसके एक बड़ी बेटी 17 वर्ष दूसरा बेटा 14 वर्ष तीसरा 11 वर्ष का है।

विज्ञापन
Mother of three children eloped with her lover, husband wandering from door to door in search
प्रेमी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इश्क किस उम्र परवान चढ़ जाए यह किसी को नहीं मालूम तीन बच्चों की मां एक अधेड़ महिला अपने प्रेमी संग फरार होे गई। वहीं उसका पति उसकी दर-दर तलाश कर रहा है। पीड़ित पति ने मामले की शिकायत लालापुर पुलिस से करते हुए बताया कि बेटी के विवाह के लिए उसने अपनी पत्नी के खाते में पैसे इकट्ठा किए थे और तीन विश्वा जमीन भी खरीदी थी। पुलिस मामले की जांच करते हुए विवाहिता और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ओठगी तरहार गांव के रहने वाली एक विवाहिता तीन बच्चों की मां गांव के ही रहने वाले दस साल से छोटे युवक के साथ एक सप्ताह पहले कही चली गई। विवाहिता का पति चालक है और उसके एक बड़ी बेटी 17 वर्ष दूसरा बेटा 14 वर्ष तीसरा 11 वर्ष का है। काफी तलाश करने के बाद जब विवाहिता का पता नहीं चला तो उसके पति ने लालापुर थाने में मामले को लेकर शिकायती पत्र दिया। इसमें उसने बताया कि अपनी बड़ी बेटी की शादी को लेकर उसे अपनी पत्नी के बैंक खाते में पैसे जमा कराने के साथ तीन विश्वा जमीन भी उसके नाम से ली थी। लेकिन वह उसे और उसके परिवार को धोखा देकर भाग गई।

विज्ञापन


मामले में शिकायती पत्र मिलने के बाद लालापुर पुलिस ने युवक के परिजनों को थाने बुलाकर उनसे पूछताछ की थी, लेकिन युवक और विवाहिता का कुछ पता नहीं चल सका। वहीं गांव वालों की मांने तो विवाहिता अपने प्रेमी के साथ चार दिनों तक उसके घर में रह रही थी, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही दोनों गांव छोड़कर कही चले गए। थानाध्यक्ष लालापुर अजय कुमार मिश्र ने बताया की शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed