Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mother jumps into a well with her four-month-old child, both die; she had returned from her parents

Prayagraj : 10 लाख रुपये के विवाद में मासूम बेटी के संग महिला ने कुएं में लगाई छलांग, दोनों की मौत

Fri, 16 Jan 2026 07:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Jan 2026 07:59 PM IST
सार

कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़गोहना खुर्द गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता ने अपनी छह माह की मासूम बेटी के साथ घर के पास कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव कुएं से बाहर निकाले। 10 लाख रुपये के विवाद में विवाहिता द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Mother jumps into a well with her four-month-old child, both die; she had returned from her parents
सोनम और उसकी बेटी सृष्टि। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़गोहना खुर्द गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता ने अपनी छह माह की मासूम बेटी के साथ घर के पास कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव कुएं से बाहर निकाले। 10 लाख रुपये के विवाद में विवाहिता द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर पति शिव बाबू और बहनोई लक्ष्मण पटेल को गिरफ्तार कर कर लिया है।

वहीं, सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शव उठने नहीं दिए। पति और बहनोई की गिरफ्तारी के बाद शव ले जाने दिए गए। घूरपुर थाना क्षेत्र के देवरिया गड़रिनतारा गांव निवासी राम गणेश की बहन सोनम पटेल की शादी वर्ष 2018 में कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़गोहना खुर्द गांव निवासी ज्ञान सिंह के साथ हुई थी। वर्ष 2023 में ज्ञान सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
इसके एक साल बाद सोनम की शादी ज्ञान सिंह के छोटे भाई शिव बाबू के साथ कर दी गई। ज्ञान सिंह की मौत के बाद उसकी बहन को दुर्घटना बीमा के 14 लाख रुपये मिले। इसमें चार लाख रुपये ज्ञान सिंह के माता-पिता को दिए गए और बाकी के 10 लाख रुपये सोनम को मिले थे। मायके वालों का आरोप है कि इन्हीं 10 लाख रुपये को लेकर ससुराल वाले सोनम को लगातार प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे तंग आकर उसने शुक्रवार सुबह अपनी छह माह की बेटी सृष्टि के साथ घर में पास कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई ने मृतका के पति शिव बाबू और बहनोई लक्ष्मण पटेल निवासी निवैया गांव थाना मेजा के खिलाफ तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने भाई की तहरीर पर पति व बहनोई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मृतका व मासूम के शव पोस्टमार्टम के भेज दिए।

Trending Videos

घटना से पहले हुआ था विवाद

पुलिस को बयान में आरोपी शिव बाबू ने बताया कि भाई की मौत के बाद 14 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर मिले थे। इसमें से 10 लाख रुपये पत्नी के बैंक खाते में थे। कुछ पैसे खर्च हो गए थे। बचे रुपये की मांग करने को लेकर घटना की रात पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद वह सो गया लेकिन अगली सुबह जब उठा तो पत्नी बेटी सृष्टि के साथ लापता थी। तलाश की तो दोनों के शव कुएं में उतराते मिले। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।

पैसों के विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच रात में झगड़ा हुआ था। सुबह आरोपी पति उठा तो पत्नी और बेटी घर में मौजूद नहीं मिले। पता चला कि पत्नी ने बेटी के साथ कुएं में छलांग लगाई है। दहेज हत्या की एफआईआर दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - विवेक चंद्र यादव, डीसीपी, यमुनानगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed