{"_id":"65357e138e46f2d7bd086544","slug":"mother-durga-decorated-in-mahagauri-form-allahabad-news-c-3-1-ald1022-247112-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: महागौरी स्वरूप में मां दुर्गा का किया शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: महागौरी स्वरूप में मां दुर्गा का किया शृंगार
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र की अष्टमी को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की झांकियां सजाई गईं। महागौरी स्वरूप में मां की आराधना कर भक्तों ने खुशहाली की कामना की। इस दौरान नारियल, चुनरी के साथ मां के दरबारों में दिनभर भक्तों की कतारें लगी रहीं। मां के जयकारे गूंजते रहे। देवी मंदिरों में मंगला आरती के बाद ही लंबी कतारें लग गईं।
मीरापुर स्थित सिद्धपीठ मां ललिता देवी मंदिर में मां का स्वर्ण आभूषणों के साथ ही रंग-बिरंगे फूलों से महागौरी स्वरूप में शृंगार किया गया। मंदिर परिसर में कहीं जप तो कहीं दुर्गा सप्तशती के पाठ गूंजते रहे। प्रधान पुजारी पं. शिव मूरत मिश्र (राजा पंडित) के आचार्यत्व में विशेष हवन किया गया।
समिति के अध्यक्ष हरि मोहन वर्मा और महामंत्री धीरज नागर के संयोजन में मां की नयनाभिराम झांकी हर किसी का मन मोहती रही। इसी तरह शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी के दरबार में आचार्य सुशील पाठक और पं. श्यामजी पाठक की मौजूदगी में मां की महागौरी स्वरूप में झांकी सजाई गई। उधर, शक्तिपीठ मां अलोपशंकरी मंदिर में भी सुबह से शाम तक भक्तों की लंबी लाइन लगी रही।