{"_id":"6276bad9abaa607163669dc1","slug":"mother-dies-after-being-crushed-by-unknown-vehicle-in-front-of-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक : बेटों के सामने अज्ञात वाहन से कुचलकर मां की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक : बेटों के सामने अज्ञात वाहन से कुचलकर मां की मौत
Sun, 08 May 2022 12:00 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 08 May 2022 12:00 AM IST
सार
यमुनापार में बारा थाना क्षेत्र के छीड़ी गांव निवासी माया (30) पत्नी किशन अपने दो बेटे और एक बेटी के साथ शहर में झोपड़ पट्टी में रहकर मजदूरी करती थी। जबकि उसका पति गांव में रहता था। शुक्रवार देररात वह दोनों बेटों के साथ जीरो रोड बस अड्डे के पास किसी काम से गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के जीरो रोड बस अड्डे के पास शुक्रवार देररात दो छोटे-छोटे बच्चों के सामने अज्ञात वाहन ने महिला को कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग भागकर पहुंचे। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और जख्मी महिला को कॉल्विन अस्पताल ले गई। जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यमुनापार में बारा थाना क्षेत्र के छीड़ी गांव निवासी माया (30) पत्नी किशन अपने दो बेटे और एक बेटी के साथ शहर में झोपड़ पट्टी में रहकर मजदूरी करती थी। जबकि उसका पति गांव में रहता था। शुक्रवार देररात वह दोनों बेटों के साथ जीरो रोड बस अड्डे के पास किसी काम से गई थी।
विज्ञापन
इसी दौरान उसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मां को लहूलुहान देखकर दोनों बच्चे सड़क पर चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी महिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने माया को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। हादसे की सूचना पर बड़ा सूरज पहुंचा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन