फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mother-daughter's life crossing the highway due to collision of Bolero in Mauaima, innocent condition critical

मऊआइमा में बोलेरो की टक्कर से हाईवे पार कर रहीं मां-बेटी की गई जान, मासूम की हालत गंभीर

Mon, 19 Oct 2020 08:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Oct 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter's life crossing the highway due to collision of Bolero in Mauaima, innocent condition critical
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की दोपहर प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे मार्ग को पार करते समय तेज रफ्तार की बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही मां एवं बेटी की मौत हो गई। हाईवे मार्ग पर हुई घटना के बाद मौक लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल मासूम को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर घटना की खबर पाकर परिजन भी रोते-विलखते हुए मौके पर पहुंचे, जहां कोहराम मचा रहा। पुलिस मृतकों में मां-बेटी के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना मऊआइमा इलाके के सरपताही नहर के हाइवे मार्ग की है। 
विज्ञापन


थाना मऊआइमा पिलखुआं मजरा मौलवी का पुरा गांव निवासिनी राजेश कुमार की पत्नी नीतू देवी (25) बेटी मानसी देवी (4) एवं डेढ माह के दुधमुंहे बच्चे साथ मायक ा शीतलपुर कमलानगर से ससुराल के लिए विक्रम से निकली। सोमवार की दोपहर वह विक्रम से प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाइवे मार्ग के मऊआइमा सरपताही नहर पर उतरीं। जिसके बाद नीतू बेटी मानसी एवं दुधमुंहे बच्चे को लेकर हाइवे मार्ग को पार करने लगी। बताया जाता है कि इसी बीच तेज रफ्तार की बोलेरो चालक ने अपना संयम खोते हुए रौंदते हुए निकल गया।
विज्ञापन


बोलेरो से हुई घटना देख लोगों का मजमा लग गया। जब-तक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाता। मौके पर ही नीतू (25) एवं उसकी चार वर्षीय बेटी मानसी की मौत हो चुकी थी। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मासूम को आनन-फानन उपचार के लिए सदर के लिए जे जाया गया। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो ग्रामीण संग परिजन भी रोते हुए मौके पर पहुंचे, जहां परिजन में कोरहाम मचा रहा। पुलिस दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि घटना देख लोगों की रूह सिहर उठीं थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


होलागढ़। बाइक चालक सड़क पर उखड़ी गिट्टी से बचने के चक्कर में अनियंत्रित्रत होकर सड़क के बगल मजार से जा टकराया।। जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वार उपचार के लिए सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल को उपचार के लिए सदर के अस्पताल के लिए भेज दिया। घटना होलागढ़ के हुलासगंज गांव के समीप की है। 


थाना होलागढ़ रामदासपुर गांव निवासी रवि पुत्र भोला गांव के ही राकेश पुत्र सुखदेव के साथ बाइक से दहियावां क ी तरफ जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वह बाइक से हुलासगंज गांव के समीप पहुंचे कि रास्ते में उखड़ी गिट्टी से बचने का प्रयास किया। जिससे बाइक अनिंयत्रित होकर सड़क के बगल बने मजार में जा टकराईं। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राकेश कुमार (35) पुत्र सुखदेव को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल को उपचार के बाद सदर के अस्पताल के लिए भेज दिया गया। सूचना पाकर परिजन में क ोहराम मचा रहा। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाऊस के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed