{"_id":"6161736b8ebc3e61e84ddc49","slug":"mother-and-son-killed-from-electric-shock-two-burnt-condition-critical-due-to-electrocution-while-fixing-meter","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : मीटर ठीक करते समय करंट लगने से मां-बेटे की मौत, दो लोग झुलसे, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : मीटर ठीक करते समय करंट लगने से मां-बेटे की मौत, दो लोग झुलसे, हालत गंभीर
Sat, 09 Oct 2021 04:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 09 Oct 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
करंट से माौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज में सोरांव थाना क्षेत्र के उदयचंद्रपुर गांव में करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही दो लोग करंट लगने से झुलस गए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
बिजली का मीटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से ननकू राम (35) और उनकी मां चमेला देवी (65) की मौत हो गई। हादसे में परिवार के दो सदस्य झुलस गए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि शनिवार को सुबह करीब दस बजे मीटर में दिक्कत आने से घर की बिजली बंद हो गई थी।
फाल्ट ठीक करते समय ननकू करंट की चपेट में आ गए। यह देख उनकी मां चमेला देवी बचाने के लिए दौड़ीं और वह भी करंट लगने से झुलस गईं। चीख पुकार सुनकर लवलेश और ललेश भी बचाने में झुलस गए। शोरगुल सुनकर गांव के लोग जुट गए। आपूर्ति बंद कर सभी को अलग किया गया। इस दौरान ननकू और चमेला देवी की सांसें थम चुकी थीं। झुलसे लवलेश और ललेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक ननकू की पत्नी किरन गर्भवती हैं। ननकू की दो बेटियां आराध्या और अंशू हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।