{"_id":"5c1bfa7cbdec22569b2efa5b","slug":"mother-and-daughter-burnt-by-fire-in-suspicious-circumstances-child-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी आग से झुलसीं, बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी आग से झुलसीं, बच्ची की मौत
Fri, 21 Dec 2018 01:54 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरांव के गधिना रनिया गांव में बुधवार की दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता और उसकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गए। बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाहिता का उपचार चल रहा है। मायके वालों ने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच से पता चला है कि पति से झगड़े के बाद युवती ने खुद ही आग लगाई।
सोरांव के राजापुर मजरा परशुरामपुर गांव निवासी राम अभिलाष की बेटी संजू देवी (30) की शादी सोरांव के गधिना रनिया गांव निवासी राजेंद्र कुमार के साथ हुई है। दोनों को डेढ़ साल पहले बेटी सृष्टि हुई। बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में संजू देवी और सृष्टि आग से झुलस गईं। चीख पुकार सुनकर लोगों ने आग पर काबू पाया और दोनों को अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान सृष्टि की मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले पहुंच गए और उन लोगों ने संजू देवी के पति और ससुराल के अन्य लोगों को हत्या के लिए आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
गुरुवार को एसपी गंगापार नरेंद्र सिंह, सीओ अमित श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर सुरेंद्र नाथ गांव पहुंचे और तमाम लोगों के बयान लिए। इंस्पेक्टर का कहना है कि अधिकारियों की जांच से पता चला है कि बुधवार की दोपहर राजेंद्र और संजू देवी में झगड़ा हुआ था। राजेंद्र के मुताबिक वह दोपहर में खेत से आया तो संजू ने खाना नहीं बनाया था। इसी बात पर झगड़ा हुआ। वह गुस्सा होकर फिर खेत चला गया, इसी के बाद संजू ने आग लगा ली। इंस्पेक्टर का कहना है कि गांव वालों और ससुराल वालों के बाद अब संजू देवी का बयान लिया जाएगा। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- आग से झुलसी विवाहिता की मां की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। विवेचना में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
-अमित कुमार श्रीवास्तव, सीओ-सोरांव।