फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than two thousand people self-counted on the first day.

Prayagraj News: पहले दिन दो हजार से अधिक ने की स्व-गणना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
More than two thousand people self-counted on the first day.
डीएम ने अपने आवास में स्वगणना कर आईडी नंबर प्राप्त किया।
जिले में मकान सूचीकरण जनगणना-2027 की बृहस्पतिवार से शुरुआत हो गई। पहले दिन दो हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन स्व-गणना की। इनमें सांसद, विधायक, डीएम भी शामिल हुए। सभी को आईडी नंबर भी प्राप्त हो गया।
विज्ञापन

पहली बार जनगणना पारंपरिक कागजी कार्रवाई के बजाय पूरी तरह डिजिटल हो रही है। प्रशासन ने इस बार नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प दिया है। लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। जनगणना के पहले चरण को दो मुख्य हिस्सों में बांटा गया है। 21 मई तक नागरिक स्वयं पोर्टल पर जानकारी भर सकते हैं।
विज्ञापन

22 मई से 20 जून तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर डाटा का सत्यापन और मकान सूचीकरण करेंगे। नागरिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर स्वप्रेरणा से स्व-गणना कर सकते हैं। इसमें राज्य का चयन, मोबाइल नंबर और ईमेल से पंजीकरण शामिल है। ओटीपी सत्यापन के बाद भाषा और जिले का चयन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मैप पर अपने घर की सटीक लोकेशन मार्क करनी होगी। मकान व परिवार से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। फॉर्म सब्मिट करने पर 11 अंकों की स्व-गणना आईडी प्राप्त होगी जिसे क्षेत्र प्रगणक को उपलब्ध कराकर जनगणना पूर्ण करनी है।
स्व-गणना में सांसद प्रवीण पटेल की मां सुशीला देवी व परिवार के अन्य सदस्य, विधायक राजमणि कोल, विधायक वाचस्पति, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह समेत नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख भी शामिल हुए। स्व-गणना के बाद सभी को आईडी नंबर प्राप्त हुआ।

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि जनगणना केवल नागरिकों की संख्या का आकलन मात्र ही नहीं, बल्कि आयु, लिंग, साक्षरता, आर्थिक गतिविधि आदि महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों के संग्रह की एक प्रमुख प्रक्रिया है। इस अवसर पर नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जनगणना अधिकारी सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed