फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than three thousand UP Roadways buses ran on Makar Sankranti, traffic remained closed on Wednesday

Mahakumbh : मकर संक्रांति पर चलीं तीन हजार से ज्यादा यूपी रोडवेज की बसें, बुधवार को भी बंद रही आवाजाही

Wed, 15 Jan 2025 07:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Jan 2025 07:36 PM IST
सार

पौष पूर्णिमा की तर्ज पर यूपी रोडवेज ने मकर संक्रांति पर भी प्रदेश के सभी जिलों के लिए बसों का संचालन किया। वाराणसी, अयोध्या रूट पर सबसे ज्यादा बसें चलाई गई।

विज्ञापन
More than three thousand UP Roadways buses ran on Makar Sankranti, traffic remained closed on Wednesday
महाकुंभ में जाएंगी यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पौष पूर्णिमा की तर्ज पर यूपी रोडवेज ने मकर संक्रांति पर भी प्रदेश के सभी जिलों के लिए बसों का संचालन किया। वाराणसी, अयोध्या रूट पर सबसे ज्यादा बसें चलाई गई। प्रयागराज में बनाए गए सभी अस्थायी बस स्टेशनों से मंगलवार रात दस बजे तक तकरीबन तीन हजार बसें चलाई जा चुकी थीं। देर रात तक बसों का संचालन किए जाने की बात रोडवेज अफसरों ने कही।

विज्ञापन

वहीं, बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन बसों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। संक्रांति पर पड़ोसी राज्य हरियाणा और उत्तराखंड से भी रोडवेज की बसों का प्रयागराज आवागमन हुआ। उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश और हरियाणा के रोहतक, हिसार आदि जिलों से रोडवेज बसों का संचालन हुआ।

विज्ञापन

प्रयागराज में झूंसी, बेली कछार, नैनी और नेहरू पार्क में बने अस्थायी बस स्टेशनों से बसों का संचालन हुआ। गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़ रूट की बसें सिविल लाइंस की जगह झूंसी से चलीं। संगम स्नान के बाद देवरिया आदि शहरों के लिए जाने तमाम श्रद्धालु सिविल लाइंस पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि बसें झूंसी से मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया के राम कुबेर पाठक ने कहा कि अगर मेला क्षेत्र में ही इसका एनाउंसमेंट करवा दिया जाता तो उन्हें इतनी दूर पैदल चलकर नहीं आना पड़ता। उनके जैसे तमाम लोग सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचे, लेकिन बसें न मिलने से सभी प्रशासनिक व्यवस्था को कोसते हुए चले गए। वहीं, मंगलवार को सभी 550 शटल बसों का संचालन निर्धारित रूट पर हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed