Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than seven lakh registrations, 45 thousand seats still vacant

सात लाख से अधिक पंजीकरण, 45 हजार सीट फिर भी खाली

Wed, 18 Oct 2017 01:29 AM IST
इलाहाबाद, अमर उजाला
इलाहाबाद, अमर उजाला Updated Wed, 18 Oct 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
डीएलएड सत्र 2017 की सभी सीटें अब तक नहीं भर सकीं हैं। अब भी तकरीबन 45 हजार सीटें खाली हैं। यह हाल तब है जब जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) एवं निजी कॉलेजों में दो लाख आठ सौ सीटों के लिए सात लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। अब बची सीटों पर प्रवेश के लिए 23 अक्तूबर से फिर काउंसलिंग शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


डीएलएड के लिए फेज-वन में संस्थान आवंटन की प्रक्रिया 28 अगस्त को शुरू हुई, जो 15 सितंबर तक चली। इसके बाद दूसरे फेज में 27 सितंबर से आठ अक्तूबर तक अभ्यर्थियों से संस्थान आवंटन के लिए विकल्प भराए गए। दूसरे फेज के अभ्यर्थियों को 11 अक्तूबर तक संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया चली और 12 अक्तूबर से प्रशिक्षण भी शुरू हो गया लेकिन संस्थानों में सभी सीटें नहीं भर सकीं। 45 हजार में से 25 हजार सीटों पर अभ्यर्थियों ने प्रवेश ही नहीं लिए जबकि 20 हजार सीटें ऐसी रहीं जिन पर अभ्यर्थियों ने संस्थान आवंटन के बावजूद प्रवेश नहीं लिया। ऐसे में अभ्यर्थियों को प्रवेश का एक और मौका देने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed