फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than hundred bighas of saints and priests in Katan at Magh fair

माघ मेले में कटान में समाई संतों-पुरोहितों की सौ बीघे से अधिक भूमि

Mon, 14 Dec 2020 01:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Dec 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
More than hundred bighas of saints and priests in Katan at Magh fair
prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : prayagraj

गंगा में कटान की वजह से माघ मेले के ले-आउट पर असर पड़ गया है। सौ बीघे से अधिक भूमि कटान में चली गई है। इससे प्रमुख आध्यात्मिक संस्थाओं, प्रगायवाल तीर्थपुरोहितों को कहां और कितनी भूमि मिलेगी, अभी तय नहीं हो सका है।  खाक चौक के बाद दंडीबाड़ा आचार्यबाड़ा, प्रयागवाल पुरोहितों के सैकड़ों शिविरों की जगह इस बार बदलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन


रेलवे पुल के उत्तर कटान का दायरा तेजी से बढ़ने से भूमि आवंटन से पहले परेशानी खड़ी होने लगी है। माघ मेले में समूहों में बसने वाली तीन प्रमुख आध्यात्मिक संस्थाओं के अलावा प्रयागवाल तीर्थपुरोहितों की भूमि इस बार हर सेक्टर दो और तीन में कटान की भेंट चढ़ गई है। इससे भूमि के समायोजन पर पेंच फंसने लगा है।

विज्ञापन

More than hundred bighas of saints and priests in Katan at Magh fair
prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : prayagraj

ऐसी आध्यात्मिक संस्थाएं चाहती हैं, कि उनकी भूमि एक ही जगह पर आवंटित की जाए, ताकि संतों के शिविरों को बसाने में किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। खाक चौक की 20 बीघे से अधिक भूमि कटान में समा गई है। खाक चौक व्यवस्था समिति के महमंत्री महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा,महंत ब्रजभूषण दास, जगतराम दास ने रविवार की दोपहर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी के साथ  गंगा पार लोवर -संगम मार्ग पर भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान कटान में बही भूमि का समायोजन उन्होंने उसी क्षेत्र में कराने का आग्रह किया।

More than hundred bighas of saints and priests in Katan at Magh fair
prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : prayagraj

संतों का कहना था कि खाक चौक की भूमि एक ही जगह आवंटित की जानी चाहिए। साथ ही भूमि आवंटन से पहले लोवर-संगम मार्ग पर किसी भी दूसरी संस्था को न बसाया जाए। इसी तरह माघ मेले में बसने वाली सबसे बड़ी संस्था दंडी स्वामी नगर दंडीबाड़ा की भी 25 बीघे से अधिक भूमि कटान में बह गई है। इससे दंडीबाड़ा के 50 से अधिक शिविर प्रभावित होने की आशंका है। दंडीबाड़ा के भी संत चाहते हैं, उनकी भूमि का समायोजन एक ही स्थान पर किया जाए। इसी तरह आचार्यबाड़ा और प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों की भूमि भी रेलवे पुल के उत्तरी हिस्से में कटान से प्रभावित होने की वजह से भूमि आवंटन में दिक्कतें आ सकती हैं।    

विज्ञापन

More than hundred bighas of saints and priests in Katan at Magh fair
prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : prayagraj

माघ मेले में 21 से भूमि आवंटन की तैयारी

माघ मेले में भूमि आवंटन 21 दिसंबर से करने की तैयारी की गई है। सबकुछ ठीक रहा तो इसी तिथि  दंडीबाड़ा को भूमि आवंटित की जाएगी। इसके बाद 23 दिसंबर को खाक चौक व्यवस्था समिति को भूमि आवंटित की जाएगी। रविवार को प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय में मेला कार्यों का सुपरविजन कर रहे सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्र और मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने खाक चौक के संतों के साथ भूमि आवंटन पर मशविरा किया। शेष समितियों और पुरोहितों को 24 दिसंबर को भूमि आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed