फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than half the seats of the first journey of Gorakhpur were filled

गोरखपुर के पहले सफर की आधी से ज्यादा सीटें भरी

Sat, 04 Jan 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
More than half the seats of the first journey of Gorakhpur were filled
More than half the seats of the first journey of Gorakhpur were filled
प्रयागराज। प्रयागराज से गोरखपुर के लिए शुरू हो रही फ्लाइट को शहरियों ने हाथों हाथ लिया है। इस फ्लाइट के पहले सफर को लेकर आधी से ज्यादा सीटेें फुल हो जाने के बाद इसका किराया भी तीन हजार रुपये के आंकड़े को पार कर गया है, जबकि इस फ्लाइट की जब घोषणा हुई थी तब प्रयागराज से गोरखपुर का शुरूआती किराया 1725 रुपये निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

प्रयागराज से गोरखपुर के लिए निजी विमानन कंपनी इंडिगो को दस जनवरी से फ्लाइट शुरू करनी है। 72 सीट वाला एटीआर श्रेणी का विमान इन दोनों शहर के बीच उड़ेगा। इसकी बुकिंग पिछले वर्ष ही शुरू हुई। अब बुकिंग बढ़ने के साथ ही इसका किराया भी बढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार की सुबह 11 बजे के आसपास प्रयागराज से गोरखपुर का किराया 2925 रुपये दर्शाया जा रहा था। शाम चार बजे यही किराया बढ़कर 3023 रुपये हो गया। 11 से 15 जनवरी के बीच भी इस फ्लाइट का किराया 2629 तक पहुंच गया है। बता दें कि प्रयागराज से गोरखपुर के बीच सीधी विमान सेवा शुरू होने के साथ ही संगम नगरी का देश के छह शहरों से सीधा हवाई संपर्क हो जाएगा। अभी नियमित रूप से दिल्ली के लिए दो एवं मुंबई, कोलकाता और रायपुर के लिए एक-एक फ्लाइट चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed