{"_id":"617ad6e725e43829d45ea9c8","slug":"more-than-half-the-seats-of-prayagraj-to-indore-flight-are-full-operations-will-start-from-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ान : प्रयागराज से इंदौर फ्लाइट की आधी से ज्यादा सीटें फुल, 31 से शुरू होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ान : प्रयागराज से इंदौर फ्लाइट की आधी से ज्यादा सीटें फुल, 31 से शुरू होगा संचालन
Thu, 28 Oct 2021 10:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट।
- फोटो : prayagraj
प्रयागराज से मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर के लिए रविवार 31 अक्तूबर से शुरू होने वाली फ्लाइट की बुकिंग का इंडिगो प्रशासन को अच्छा रिस्पांस मिला है। इस फ्लाइट के पहले सफर में प्रयागराज से आधी सीटें भर गई है। बताया जा रहा है कि रविवार 31 अक्तूबर को सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी इस फ्लाइट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
प्रयागराज से इंदौर के लिए फ्लाइट का संचालन अप्रैल 2019 तक होता रहा है, लेकिन जेट एयरवेज बंद हो जाने की वजह से उस दौरान लखनऊ, पटना, नागपुर और इंदौर की उड़ान बंद करनी पड़ी थी। जेट एयरवेज यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन संचालित कर रही थी, लेकिन अब निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा रविवार 31 अक्तूबर से हर रोज यह फ्लाइट चलाई जाएगी।
इसकी रवानगी का समय प्रयागराज से 12.10 बजे रहेगा जो दिन में 2.15 बजे इंदौर पहुंच जाएगी। वापसी में इंदौर से यह फ्लाइट दिन में 2.45 बजे चलकर यहां शाम 4.35 बजे पहुंच जाएगी। इस फ्लाइट का न्यूनतम किराया अभी 3429 रुपये दर्शाया जा रहा है। चर्चा है कि इंदौर के बाद आने वाले दिनों में प्रयागराज से नागपुर और जयपुर के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू हो सकती है।