फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than half in selected candidates in PCS j are girls

पीसीएस जे परीक्षा परिणाम से संबंधित अन्य खबरें

Sun, 21 Jul 2019 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
More than half in selected candidates in PCS j are girls
More than half in selected candidates in PCS j are girls - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। बेटियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया। पीसीएस जे-2018 के अंतिम चयन परिणाम में आधे से अधिक पदों पर बेटियों ने कब्जा किया। वहीं, टॉप टेन में भी बेटियों की आधी भागीदारी रही।
विज्ञापन

यूपीपीएससी की ओर से शनिवार को पीसीएस जे के 610 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया। अंतिम रूप से चयनित 610 अभ्यर्थियों में से महिला अभ्यर्थियों की संख्या 315 है, जो कुल चयनित अभ्यर्थियों की आधे से अधिक है। वहीं, टॉप टेन में भी पांच पदों पर महिला अभ्यर्थियों का कब्जा रहा। अंतिम चयन परिणाम में महिला अभ्यर्थी आकांक्षा तिवारी ने ही टॉप किया। वहीं, मेरिट में चौथे स्थान पर महिला अभ्यर्थी एकाग्रता सिंह रहीं। इसके अलावा प्रिया सिंह को मेरिट में छठवां स्थान मिला जबकि सातवें नंबर पर महिला अभ्यर्थी मीता पांडेय और आठवें स्थान पर अनुजया कृष्णा का नाम है।
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा के रिजल्ट से ही शुरू हो गया था विवाद
यूपीपीएससी ने इंटरव्यू पीसीएस जे-2018 का इंटरव्यू पूरा होने के तीन दिन बाद ही अंतिम चयन परिणाम घोषित कर जबकि अभ्यर्थियों के बीच परिणाम को लेकर उहापोह की स्थिति थी। मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद ही परीक्षा को लेकर विवाद शुरू हो गया था। अभ्यर्थियों ने इस मामले में पिछले दस दिनों में मुख्यमंत्री और आयोग के अध्यक्ष से सीधे मुलाकात भी की। दोनों जगह से जांच का आश्वासन भी मिला था लेकिन आयोग ने अचानक रिजल्ट जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने 13 को पीसीएस जे मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया था और अगले ही दिन से विवाद शुरू हो गया था। अभ्यर्थियों का आरोप था कि प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में क्रम से बैठने वाले तकरीबन एक दर्जन परीक्षार्थियों को पास कर दिया गया है। अभ्यर्थियों ने इसमें घपला होने की आशंका जताई थी। साथ ही एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद अभ्यर्थियों ने यह आशंका भी जताई थी कि पीसीएस जे का पेपर भी उसी प्रिंटिंग प्रेस में छपवाया गया, जहां से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का पेपर छपा था। ऐसे में पीसीएस जे परीक्षा का पेपर भी आउट होने के आरोप लगाए जा रहे थे।
इन तमाम मुद्दों पर अभ्यर्थियों ने 13 जुलाई को लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास में मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को जांच का आश्वासन देते हुए आयोग के अध्यक्ष से मिलने का सुझाव दिया था। इसके बाद अभ्यर्थियों ने 15 जुलाई को आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से मुलाकात की। अध्यक्ष ने भी अभ्यर्थियों को जांच के लिए आश्वस्त किया था। ऐसे में भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि आयोग रिजल्ट रोककर मामले की जांच कराएगा लेकिन इंटरव्यू पूरा होने के तीन दिन बाद ही आयोग ने अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया।
इंटरव्यू की तिथि को लेकर भी था विवाद
आयोग ने पीसीएस जे मुख्य परीक्षा का परिणाम 13 जून को जारी किया था और 19 जून को इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी गई। इंटरव्यू 21 जून से शुरू कराया गया, जो 17 जुलाई तक चला। अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू की तिथि को लेकर भी सवाल उठाए थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि इंटरव्यू के लिए सिर्फ दो दिन का वक्त दिया गया। ऐसे में जो अभ्यर्थी प्रयागराज से बाहर हैं उन्हें समय से पहुंचने में दिक्कत होगी। अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की थी लेकिन इंटरव्यू निर्धारित समय पर शुरू करा दिया गया। 21 जून से 17 जुलाई तक चले इंटरव्यू के दौरान कुल 24 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
रिजल्ट के लिए आयोग ने दिया था हलफनामा
आयोग पर पीसीएस जे का अंतिम चयन परिणाम समय से घोषित करने के लिए शुरू से ही दबाव था। आयोग ने न्यायालय में हलफनामा दे रखा था कि अंतिम चयन परिणाम 15 मई तक घोषित कर दिया जाएगा लेकिन निर्धारित तिथि तक आयोग मुख्य परीक्षा का रिजल्ट भी जारी नहीं कर सका। आयोग को परिणाम जारी करने में दो माह की देर हुई।
नए अध्यक्ष के कार्यकाल का पहला बड़ा रिजल्ट
पीसीएस जे-2018 का अंतिम चयन परिणाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के नए अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार के कार्यकाल का पहला बड़ा रिजल्ट है। आयोग के अध्यक्ष ने कार्यभार संभालते ही कहा था कि परीक्षाओं के परिणाम समय से जारी किए जाएंगे और पीसीएस जे-2018 का अंतिम चयन परिणाम तमाम विवादों के बीच जारी कर दिया गया।
आयोग अध्यक्ष के रूप में डॉ. प्रभात कुमार के कार्यभार संभालने के बाद सीधी भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी आई है। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीय) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2014 के अभ्यर्थियों से आयोग की वेबसाइट पर परंपरागत ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं ताकि पांच साल पुरानी परीक्षा का इंटरव्यू कराकर चयन प्रक्रिया पूरी की जा सके। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग के अधीन प्रवक्ता राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में दो विषयों में प्रवक्ता के 21 पदों पर भर्ती और कर्मशाला अनुदेशक के पद पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी गई है।

साथ ही प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा-2015 में सफल अभ्यर्थियों से भी अभिलेख एवं आवेदन मांग लिए गए हैं ताकि अभिलेखों की स्क्रीनिंग करके इंटरव्यू शुरू करा दिया जाए और चयन प्रक्रिया पूरी की जा सके। इसके अलावा भूगर्भ जल विभाग में जल विज्ञान भूगर्भ विज्ञान, सहायक भू भौतिक विद् के पदों पर भी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से उनके अभिलेख मांगे गए हैं। भर्ती संबंधी यह सभी प्रक्रिया पिछले तीन दिनों में हुई है। ऐसे में साफ है कि आयोग ने लंबित भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया पूरी करने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed