{"_id":"5cc4b266bdec220734072e51","slug":"more-than-half-failed-in-high-school-pre-math","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड हाईस्कूल प्रारंभिक गणित में आधे हो गए फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड हाईस्कूल प्रारंभिक गणित में आधे हो गए फेल
Sun, 28 Apr 2019 01:20 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : self
पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हाईस्कूल के परीक्षार्थियों में गणित का डर भारी रहा। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में प्रारंभिक गणित का परीक्षाफल मात्र 50.63 फीसदी रहा जबकि गणित का परिणाम 73.68 फीसदी रहा। प्रारंभिक गणित में पंजीकृत 106892 परीक्षार्थियों में 54120 परीक्षार्थी ही पास हुए। गणित में पंजीकृत 1912491 परीक्षार्थियों में से 1409206 परीक्षार्थी पास हुए। दसवीं में छात्रों के गणित के डर को देखते हुए अबकी बार सीबीएसई ने भी यूपी बोर्ड की तर्ज पर गणित के विकल्प के तौर पर प्रारंभिक गणित का विकल्प दिया है।
विज्ञापन
परीक्षा में सबसे कम परीक्षार्थियों वाले विषय नेपाली का परिणाम शत प्रतिशत रहा। गृह विज्ञान का परिणाम 94.46 फीसदी रहा। यूपी बोर्ड परीक्षा में अनिवार्य विषय हिंदी में शामिल 29.50 लाख परीक्षार्थियों में 23.76 फीसदी पास हुए, अर्थात हिंदी का परिणाम 80.54 फीसदी रहा। प्रारंभिक हिंदी में पंजीकृत 1809 परीक्षार्थियों में से 1507 पास हुए। अंग्रेजी का परीक्षाफल 79.03 फीसदी रहा। अंग्रेजी परीक्षा में शामिल 2395834 परीक्षार्थियों में 1893341 परीक्षार्थी पास हुए। गणित जैसा अंक देने वाले संस्कृत में इस बार मात्र 67.63 फीसदी परीक्षार्थी ही पास हुए। विज्ञान में 79.35 फीसदी जबकि सामाजिक विज्ञान में 80.52 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए। मानव विज्ञान जैसे विषय में पंजीकृत कुल 136 परीक्षार्थियों में से 111 परीक्षा पास हो गए, इस प्रकार मानव विज्ञान का परिणाम 81.62 फीसदी रहा।
विज्ञापन