फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 50 thousand transactions could not happen due to the closure of Paytm

पेटीएम बंद होने से नहीं हो सके 50 हजार से ज्यादा ट्रांजेक्शन

Mon, 23 Dec 2019 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
More than 50 thousand transactions could not happen due to the closure of Paytm
More than 50 thousand transactions could not happen due to the closure of Paytm
पेटीएम बंद होने से रुक गए 50 हजार ट्रांजेक्शन
विज्ञापन

0 मोबाइल इंटरनेट बंद होने से ऑन लाइन शॉपिंग भी हुई ठप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इंटरनेट बंद होने के साइड इफेक्ट लगातार सामने आ रहे हैं। बीते दो दिन के दौरान इंटरनेट बंद होने की वजह से तमाम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन लोग नहीं कर पा रहे हैं। सरकार की कैशलैश मुहिम को भी इससे झटका लगा है। बात अगर पेटीएम की करें तो तीन दिन के दौरान तकरीबन 50 हजार ट्रांजेक्शन नहीं हो सके।
प्रयागराज में औसतन हर रोज पेटीएम के माध्यम से 15 से 20 हजार के बीच ट्रांजेक्शन होते हैं। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के चलते यहां तीन दिन से मोबाइल इंटरनेट सेवा बाधित है। इसका सीधा असर पीएम मोदी की कैशलेश मुहिम को भी लगा है। पेटीएम के अलावा रुपये एप एवं अन्य सभी एप से ठप ही पड़ गए हैं। ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को भी झटका लगा है। मोबाइल इंटरनेट बंद होने से अमेजन, फ्लिपकार्ट आदि एप से भी लोग अपनी पसंद की शॉपिंग नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि खुदरा व्यापारी इससे जरूर खुश है। कैट प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि निश्चित ही इंटरनेट सेवा बाधित होने से जीएसटी का रिटर्न आदि भरने से व्यापारियों को परेशानी तो हो रही है। लेकिन यह भी ठीक है कि ई कामर्स कंपनियां जो लगातार खुदरा व्यापारियों को कमजोर कर रही थी उन्हें भी झटका लगा है। उन्होंने बताया कि तीन दिन के दौरान तकरीबन 300 करोड़ के कारोबार पर असर सिर्फ प्रयागराज में ही पड़ा है।
विज्ञापन

00000000000000000000
ट्रेनों की लोकेशन के लिए रिश्तेदारों और दोस्तों की ली जा रही मदद
प्रयागराज। मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से कोहरे के इस मौसम में ट्रेनों की लोकेशन लोगों को नहीं मिल पा रही है। आलम ये है कि अब जिन शहरों में यह इंटरनेट सेवा बाधित नहीं है वहां रह रहे लोगों से शहरी ट्रेनों की लोकेशन के बारे में जानकारी ले रहे हैं। सोहबतियाबाग के प्रत्युष ने रविवार को रीवा एक्सप्रेस की लोकेशन के लिए बंगलूरू में रह रहे अपने भाई रितेश को फोन कर पूछा। वहां रितेश ने पल भर में ही ट्रेन इनक्वायरी डॉट काम के माध्यम से रीवा एक्सप्रेस की लोकेशन बता दी। दरअसल रेलवे की 139 सेवा से भी ट्रेन आगमन-प्रस्थान की जानकारी ली जा सकती है लेकिन इस सेवा से सटीक जानकारी न मिलने की लोग अमूमन शिकायत करते हैं। इसी वजह से जहां इंटरनेट बाधित नहीं है उन लोगों से शहरी इस तरह की सेवा का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000
तीन दिन में 600 से ज्यादा रेल टिकट हुए निरस्त
0 इस बीच प्रदेश के तमाम शहरों में हुए बवाल के बाद लोगों ने अपने टिकट आदि भी निरस्त करवाने शुरू कर दिए हैं। बीते तीन दिन के दौरान इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, नैनी, इलाहाबाद जंक्शन, प्रयागघाट, प्रयाग जंक्शन स्थित रिजर्वेशन काउंटर से 600 से ज्यादा आरक्षित टिकट लोगों ने निरस्त करवाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed