फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 50 golf carts will run in the Magh Mela, responsibility given to a Nagpur company.

Prayagraj : माघ मेले में दौड़ेंगी 50 से अधिक गोल्फ कार्ट, नागपुर की कंपनी को दी गई जिम्मेदारी

Fri, 28 Nov 2025 05:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Nov 2025 05:55 PM IST
सार

माघ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेला प्रशासन इस बार 50 से अधिक गोल्फ कार्ट संचालित करने जा रहा है।

विज्ञापन
More than 50 golf carts will run in the Magh Mela, responsibility given to a Nagpur company.
गोल्फ कार्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेला प्रशासन इस बार 50 से अधिक गोल्फ कार्ट संचालित करने जा रहा है। संगम स्नान और मेला भ्रमण के दौरान लंबी दूरी पैदल तय करने की समस्या को देखते हुए प्रशासन का यह कदम बेहद राहत भरा माना जा रहा है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार गोल्फ कार्ट का किराया अभी तय नहीं किया गया है लेकिन मेला प्रशासन का दावा है कि किराया बेहद मामूली रखा जाएगा ताकि सभी श्रद्धालु आसानी से इसका लाभ उठा सकें। महाकुंभ के दौरान पांच से 20 किलोमीटर तक पैदल चलने की मजबूरी से परेशान श्रद्धालुओं का फायदा उठाकर कई ट्रॉली और ठेला चालक अधिक किराया वसूलने लगे थे।
विज्ञापन


इस बार ऐसी अव्यवस्था को रोकने के लिए मेला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि ठेला और ट्रॉली को मेले में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसी के चलते गोल्फ कार्ट सेवा को बड़े पैमाने पर बढ़ाया जा रहा है। गोल्फ कार्ट संचालन के लिए जारी टेंडर नागपुर की एक कंपनी को दिया गया है। माघ मेला प्रशासन की इस पहल से लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी मेला नीरज पांडेय ने कहा कि गोल्फ कार्ट सेवा का संचालन पूरी तरह मेला प्रशासन की निगरानी में होगा। वहीं माघ मेला अधिकारी ऋषिराज ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार गोल्फ कार्ट की संख्या और भी बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा, प्रयास है कि बुजुर्ग श्रद्धालुओं को पैदल न चलना पड़े और वे आसानी से पूरे मेले का भ्रमण कर सकें। श्रद्धालुओं की सुविधा ही मेला प्रशासन की प्राथमिकता है।

रूट निर्धारण के लिए जल्द होगी बैठक

पार्किंग नंबर 17 त्रिवेणी चौराहे से गोल्फ कार्ट को चलाया जाएगा। इसके संभावित रूट में अलोपीबाग मंदिर, नागवासुकि मंदिर, हनुमान मंदिर, अक्षयवट क्षेत्र, संगम घाट (स्नान के लिए) आदि शामिल हैं। रूट निर्धारण के लिए मेला प्रशासन और मेला पुलिस की संयुक्त बैठक जल्द होगी।

Trending Videos

मेले के लिए 2500 नाविकों ने कराया पंजीकरण

माघ मेले में श्रद्धालुओं को एक से दूसरे घाट तक ले जाने के लिए 2500 नाविकों ने पंजीकरण कराया है। लोक निर्माण विभाग का बोट टेस्टिंग कार्यालय हर नाव की जांच करेगा। नाव पर बैठने वाले व्यक्ति को लाइफ जैकेट पहनाने की नाविक की जिम्मेदारी होगी। नाव पर अधिकतम 10 सवारियों की सीमा तय की गई है। हर नाव पर दो कुशल नाविक रहेंगे। मुख्य स्नान पर्वों पर भीड़ को देखते हुए बड़े स्टीमर और व्यावसायिक नावों के संचालन पर रोक रहेगी। छोटी नावों के लिए सुरक्षित रूट तय किए गए हैं। अपर मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद के अनुसार प्रशासन के पास दो स्टीमर, चार जेटी भी हैं। नावों के टेंडर कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

विशेष इंतजाम

प्रशासन 85 नावों का टेंडर करने की तैयारी में है,जो मेले की व्यवस्था-निगरानी में काम आएंगी।

सुरक्षा और वीआईपी मूवमेंट के लिए जल पुलिस ने 22 बोट और 10 जेटी का प्रबंध किया है।
संगम और अरैल जैसे प्रमुख स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां से नावों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed